बिहार में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई, पूर्णिया में नीतीश-तेजस्वी तो बगहा में अमित शाह गरजे

इंटरनेट से साभार

पटना। बिहार के पूर्णिया में शनिवार को राजद-जेडीयू-कांग्रेस-वामपंथी दलों की रैली हुई, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं। इस रैली में नीतीश-तेजस्वी समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल हुए। रैली को RJD सुप्रीमो लालू यादव ने वर्चुअली संबोधित किया, जो फिलहाल पशुपालन घोटाले में सजायाफ्ता हैं और अभी जमानत पर चल रहे हैं। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के बाद लालू फिलहाल दिल्ली में हैं।

नीतीश ने कहा- विपक्ष एकजुट हो जाए

नीतीश ने फिर विपक्ष के एकजुट होने की बात दोहराई। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को चुनौती दी और कहा कि कांग्रेस तय करे कि अगर हम सभी एकजुट हों तो 2024 में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

तेजस्वी भी पिता के नाम पर खूब बोले

नीतीश से पहले तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज लोगों की दुआ से उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं। उनको बहुत खुशी है कि लालू जी फिर से पुराने अंदाज में नजर आए।

हालांकि, भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जुबान फिसली और तेजस्वी अपने स्वागत भाषण में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी का नाम भूल गए। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कह दिया।

Exit mobile version