Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई, पूर्णिया में नीतीश-तेजस्वी तो बगहा में अमित शाह गरजे

DigitalDesk by DigitalDesk
February 25, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
बिहार में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हुई, पूर्णिया में नीतीश-तेजस्वी तो बगहा में अमित शाह गरजे

इंटरनेट से साभार

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना। बिहार के पूर्णिया में शनिवार को राजद-जेडीयू-कांग्रेस-वामपंथी दलों की रैली हुई, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं। इस रैली में नीतीश-तेजस्वी समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल हुए। रैली को RJD सुप्रीमो लालू यादव ने वर्चुअली संबोधित किया, जो फिलहाल पशुपालन घोटाले में सजायाफ्ता हैं और अभी जमानत पर चल रहे हैं। सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के बाद लालू फिलहाल दिल्ली में हैं।

  • सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने कहा- भाजपा कोई पार्टी नहीं, वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  का मुखौटा है।
  • आरजेडी प्रमुख ने कहा कि  भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी हैं। एकजुट रहिए। हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे।
  • लालू ने कहा कि देश से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है। लालू यादव ने याद दिलाया कि बिहार वालों के साथ मिलकर मैंने RSS के रथ को रोका था।
  • लालू ने RSS  के गुरु गोलवलकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि गोलवलकर ने ‘बंच ऑफ थॉट्स’ में खतरनाक बातें लिखी हैं।

नीतीश ने कहा- विपक्ष एकजुट हो जाए

नीतीश ने फिर विपक्ष के एकजुट होने की बात दोहराई। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को चुनौती दी और कहा कि कांग्रेस तय करे कि अगर हम सभी एकजुट हों तो 2024 में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

Related posts

LPG महंगी और आउट ऑफ स्टॉक अब इलेक्ट्रिक कुकर बन रहे हैं किचन के नए kitchen chef

LPG महंगी और आउट ऑफ स्टॉक अब इलेक्ट्रिक कुकर बन रहे हैं किचन के नए kitchen chef

March 11, 2026
Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

March 11, 2026
  • सीएम ने कहा जीवन भर आप लोगों के हित के लिए काम करेंगे। मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। मेरी ख्वाहिश है कि देश आगे बढ़े, इसके लिए बीजेपी को हराना होगा।
  • सीएम ने अपने ऊपर लगे आक्षेपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके बारे मे कहा गया कि जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दिया, जबकि हम उनके साथ ही थे। शरद यादव के बारे में ऊलजलूल बोला, जबकि आज उनका बेटा यहां बैठा है। नीतीश ने कहा कि अब वे लोग जीतन राम मांझी पर लगे है, लेकिन हम उनको कहीं नहीं जाने देंगे।

तेजस्वी भी पिता के नाम पर खूब बोले

नीतीश से पहले तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज लोगों की दुआ से उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं। उनको बहुत खुशी है कि लालू जी फिर से पुराने अंदाज में नजर आए।

  • मेरे पिता हमेशा सांप्रदायिक लोगों से लड़ते रहे। बीजेपी के लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सब सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाएंगे।
  • तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ बोलते ही देश में छापे पड़ जाते हैं। उनसे मिलकर रहने वालों को बचाया जाता है। नीतीश ने बिल्कुल सही समय पर उनका साथ छोड़कर महागठबंधन बना लिया।
  • तेजस्वी बोले कि जब-जब बिहार लड़ता है तब-तब दिल्ली हारता है। नीतीश जी की पार्टी के साथ इन्होंने क्या-क्या नहीं किया।
    तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की किसी की इच्छा नहीं है।
  • तेजस्वी ने कहा कि 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देना है। 24 की लड़ाई संघियों, RSS और भाजपा से लड़ाई है।

हालांकि, भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जुबान फिसली और तेजस्वी अपने स्वागत भाषण में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी का नाम भूल गए। इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कह दिया।

Post Views: 52
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version