Monday, October 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Nilanchal Express Accident:खिड़की से आई मौत, रेल यात्री की गरदन में घुसा सब्बल और चली गई जान

DigitalDesk by DigitalDesk
December 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Nilanchal Express Accident:खिड़की से आई मौत, रेल यात्री की गरदन में घुसा सब्बल और चली गई जान

Nilanchal Express accident passenger death

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Nilanchal Express Accident: कहते हैं मौत का कोई भरोसा नहीं होता। कहीं भी कभी भी आ सकती है। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की। जहां नीलांचल एक्सप्रेस में एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। यहां पटरी पर पड़ा एक सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़कर यात्री की गर्दन में जा घुसा। सब्बल यात्री यात्री का सिर फाड़ते हुए निकल गया। इस हादसे का शिकार हरिकेश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें घटना के वक्त ट्रेन की गति 110 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। घटना डाबर – सोमना स्टेशन के बीच की है।

दरअसल लखनऊ ट्रेक पर शुक्रवार सुबह लगभग 110 किमी की रफ्तार से दौड़ रही नीलांचल एक्सप्रेस दौड़ रही थी।  इसी ट्रेन के एक कोच में सफर कर रहे हरिकेश की मौत भी उसी गति से आई। मौत ने सब्बल का सहारा लिया और हरिकेश चिरनिद्रा में सो गए। एक सब्बल का टुकड़ा जो पटरी पर पड़ा था। शायद काम करने के बाद गैंगमेन से छूट गया होगा। जो भाले की तरह उछला और खिड़की तोड़कर यात्री की गर्दन के आर-पार हो गया। देखते देखते ही यात्री हरिशंकर की मौत हो गई। परिजन अब रेलवे कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

Hyundai Creta Hybrid: भारत में आने वाली 4 नई हाइब्रिड कारें: हुंडई क्रेटा से किआ कार्निवल तक, बेहतर माइलेज और नए फीचर्स की तैयारी

Hyundai Creta Hybrid: भारत में आने वाली 4 नई हाइब्रिड कारें: हुंडई क्रेटा से किआ कार्निवल तक, बेहतर माइलेज और नए फीचर्स की तैयारी

October 19, 2026
Poultry Farmers: पशु आहार की कीमतों में 75% तक उछाल, पोल्ट्री किसानों को 15% तक घाटा; दूध, अंडे और चिकन के दाम बढ़ने का खतरा

Poultry Farmers: पशु आहार की कीमतों में 75% तक उछाल, पोल्ट्री किसानों को 15% तक घाटा; दूध, अंडे और चिकन के दाम बढ़ने का खतरा

October 19, 2026

पूरा मामला शुक्रवार की सुबह का है। दिल्ली से लखनऊ के लिए नीलांचल एक्सप्रेस रवाना हुई। ट्रेन की जनरल बोगी में हरिकेश दुबे पिता संतराम सवार थे। वे थाना चांदा जिला सुल्तानपुर के रहने वाले थे। सुबह करीब पौने नौ बजे डाबर स्टेशन से ट्रेन निकलने के दौरान खिड़की तोड़ते हुए गोली की रफ्तार से सब्बल हरिकेश की गर्दन में घुस गया।

क्षणभर में हादसा

हादसा होते ही डिब्बे में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। क्षणभर में हुए हादसे से सभी हतप्रभ थ। किसी की समझ नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे हुआ। इसके बाद किसी यात्रियों ने चैन खींची तब ट्रेन रुकी और मौके पर जीआरपी स्कॉट पहुंची। कंट्रोल को सूचना देने के बाद ट्रेन को अलीगढ़ लाया गया। आरपीएफ जीआरपी और अधिकारियों ने गाड़ी के जनरल कोच को अटेंड किया तो देखा कि कोच के दूसरे केबिन में सीट पर बैठे यात्री के बाएं तरफ से एक लोहे सब्बल घुसकर दाहिने तरफ कान के नीचे से निकलकर पार करते हुए प्रथम केबिन की तरफ निकल गया था। जीआरपी अलीगढ़ द्वारा मौके की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

नींद ने बचा ली दूसरे युवक की जान

मौत शायद हरिशंकर के लिए ही आई थी। तभी तो जनरल बोगी में जहां हादसा हुआ उसके दूसरी ओर बैठा युवक बच गया जबकि सब्बल सीट से आरपार होकर उस तक भी पहुंचा था लेकिन नींच आने के चलते युवक गरदन नीचे घुटनी पर रखकर सो रहा था, और मौत उसके नजदीक से गुजर गई। अगर वह युवक बैठा होता तो उसके गर्दन में सब्बल घुस सकता था। घटना के बाद युवक बदहवास सा नजर आया। बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने उसे संभाला।

पटरी पर मजदूर छोड़कर गए थे सब्बल

लोहे का सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़कर यात्री की गर्दन में कैसे घुसा, रेलवे इसकी जांच कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पटरी पर काम कर रहे मजदूर सब्बल छोड़कर चले गए होंगे। दरअसल सब्बल पटरी पर पड़ने वाले पत्थर और सीमेंटड स्लैब को हटाने के काम में आता है। सब्बल करीब पांच किलो तक वजन होता है। जिसका एक भाग नुकीला होती है।

रेलवे के नियमानुसार दी जाएगी परिवार को मदद

वहीं एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है मामले की जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त जांच कर रही है। परिजनों से चर्चा हुई है। परिजनों को रेलवे नियमों के अधीन मदद की जाएगी। सब्बल कैसे खिड़की से घुसाए पटरी के पास कहां से आया। इन सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है।

Tags: aligarh newsnilanchal express accidentSabbal entered the passenger's neck Dabur Somna Station
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version