Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली में निक्की बनी दूसरी श्रद्धा,लिव-इन पार्टनर ने उतारा मौत के घाट,मारकर ढाबे के फ्रिज में रखा शव

DigitalDesk by DigitalDesk
February 15, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Nikki Yadav

Nikki Yadav

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Nikki Murder case:दिल्ली में एक बार फिर वहशियत का नजारा सामने आया है। यहां बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। ये हत्या ठीक उसी तरह की गई जैसे श्रद्धा की हत्या की गई थी। यानी श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है।

लिव इन रिलेशनशिप में थी निक्की यादव

बता दें निक्की यादव लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन उसका प्रेमी किसी दूसरी महिला से शादी करने के चक्कर में था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। चर्चा है कि निक्की की तरफ से दो टूक कहा गया था कि अगर उसके साथी ने किसी दूसरी महिला से शादी की, तो वो उसे फंसा देगी। ऐसे में दबाव के बाद ही आरोपी ने निक्की को मारने की साजिश रची। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। अभी इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी तरह का बयान देने से बचा जा रहा है।

Related posts

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026

पुलिस ने की आरोपी की पहचान

निक्की हत्याकांड को लेकर जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि हत्याकांड के आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। अभी तक की जांच में जो बात सामने आयी है उसके मुताबिक आरोपी ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को ढाबे के फ्रिज में रख दिया। बता दें इससे कुछ दिन पहले दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस भी सामने आया था।

कोचिंग सेंटर में हुई थी आंखे चार

निक्की और साहिल एक दूसरे को कई सालों से जानते थे। साहिल ने बताया कि जब वो S S C परीक्षा के लिए उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर में जाया करता था। तब निक्की भी आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही थी। दोनों एक ही बस से ही सफर करते थे। ऐसे में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार में पड़ गए। 2018 में फिर दोनों लिव इन में रहने लगे। आरोपी ने इस बारे में अपने परिवार को कुछ नहीं बताया था। दोनों ने कई जगह साथ में घूमने गए थे। सबकुछ सही चल रहा था लेकिन जब निक्की को पता चला कि साहिल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसकी उससे जबरदस्त लड़ाई हो गई और उसके बाद ही साहिल ने हत्या कर दी।

ढाबे के फ्रीज में रखा शव

आरोपी ने हत्या के बाद महिला के शव को एक ढाबे के फ्रीज में रख दिया था। इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में भी आरोपी आफताब ने श्रद्धा पारकर की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था। इस मर्डर केस से पूरे देश में सनसनी मच गई थी। बता दें, श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताभ अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सुबह हत्या शाम को शादी

इस मामले में सबसे बड़ा पहला ये है कि आरोपी ने सुबह तो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम घरवालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। पूछताछ के दौरान खुद आरोपी साहिल ने बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के I SB T के पास कार में गला दबाकर कर दी थी। हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा। फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया।

मंगलवार सुबह मिली पुलिस को जानकारी

एडीसी विक्रम सिंह का कहना है उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर उसके शव को ढाबे में छिपाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था। जांच के बाद आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ा गया है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई अभी की जा रही है। पुलिस ने अपने बयान इस बात का भी खुलासा किया है कि आरोपी ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोटकर हत्या की थी। ढाबा साहिल गहलोत का ही था।

Tags: live in relationshipNikki murder caseNikki YadavSahil GehlotShraddha Murder Case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version