Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पैर फैला रहा कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.16,केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बढ़ने लगे केस

DigitalDesk by DigitalDesk
March 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
New variant Corona XBB.1.16
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ते जा रहे हैं। बात करें केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र की तो यहां सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ये राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। विशेषज्ञों की माने तो XBB.1.16 को कोरोना के मामलों का कारण मानते हैं। इससे पहले तक इसके लिए एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस और वायरल फीवर को ही जिम्मेदार माना जा रहा था। लेकिन विशेषज्ञों की माने तो कोरोना XBB.1.16 का नया वेरिएंट केस बढ़ने की नई वजह हो सकता है।

  • फिर कोरोना वायरस का नया खतरा
  • XBB.1.16 का नया वेरिएंट बढ़ा रहा केस
  • केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले
  • कोरोना XBB.1.16 का नया वेरिएंट

देश में XBB.1.16 के सबसे अधिक मामले

अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म कोवेस्पेक्ट्रम द्वारा कोरोना के वैरिएंट पर नजर रखी जाती है। जिसके मुताबिक भारत में XBB.1.16 के सबसे ज्यादा 48 मामले सामने आए हैं। जबकि भारत के बाद ब्रुनेई में 22, अमेरिका में 15 और सिंगापुर में 14 नए मामले अब तक सामने आ चुके हैं। कोवस्पेक्ट्रम की माने तो यह वैरिएंट भारत में महाराष्ट्र और गुजरात में तेजी से अपने पैर फैला रहा है। भारत में मिले 48 मामलों में से महाराष्ट्र में 39 और गुजरात में 8 और एक उत्तर प्रदेश में पाया गया है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगी असली वजह

मेडिकल एक्सपर्ट्स की माने तो XBB.1.16 वेरिएंट XBB परिवार से जुड़ा है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए भी XBB.1.16 या XBB.1.5 ये दो वेरिएंट जिम्मेदार हो सकते हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों की असली वजह जानने के लिए कुछ और सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करनी होगी। इससे पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विशेषज्ञों की माने तो सिंगापुर, ब्रुनेई और अमेरिका में मिले एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट के ज्यादातर मामले भारतीय पर्यटकों के जरिए फैले हैं। ऐसे में भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए एक ही वैरिएंट जिम्मेदार हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इस वेरिएंट का निर्माण भारत में ही किया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैरिएंट इस समय दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस के दूसरे वैरिएंट को मात देगा। विशेषज्ञों ने कहा कि XBB.1.16 वैरिएंट के बारे में कुछ वैश्विक चिंता है क्योंकि इसके कुछ म्यूटेशन हैं। WHO के वैक्सीन सेफ्टी नेट के सदस्य डॉक्टर विपिन एम वशिष्ठ का कहना है पिछला XBB.1 वंश, XBB.1.5, भारत को छोड़कर दुनिया भर में प्रभावी हो गया था। लेकिन विश्व स्तर पर XBB.1.16 के बारे में कुछ फिक्र है। क्योंकि इसमें वायरस के गैर-स्पाइक क्षेत्र में कुछ म्यूटेशन हैं। यानी दो ORF9b म्यूटेशन। ORF9b को कुशलता से प्रतिरक्षा तंत्र में सेंध लगाते देखा गया है। भारत के राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फ़ोर्स के सदस्य और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय पुजारी का कहना है XBB.1.16 वैरिएंट के दूसरे ओमिक्रॉन उप-वंशों के मुकाबले इसके प्रतिरक्षा से बचाव के गुणों और गंभीर बीमारी पैदा करने की क्षमता पर फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Tags: #CORONAcases started increasingKarnatakaKeralaMaharashtraNew VariantXBB.1.16
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version