Saturday, August 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1.16 लाख नए उद्यम स्थापित… पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.5 प्रतिशत अधिक

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1.16 लाख नए उद्यम स्थापित… पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.5 प्रतिशत अधिक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन

चीन ने क्यूबा को सौंपी सौर ऊर्जा उपकरणों की नई खेप

August 8, 2026
चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं   

चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं  

August 8, 2026
चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1.16 लाख नए उद्यम स्थापित…पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.5 प्रतिशत अधिक
चीन के राष्ट्रीय बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में नए उद्योगों और उभरते क्षेत्रों से जुड़े उद्यमों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1 लाख 16 हजार नए उद्यम स्थापित हुए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.5 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जबकि विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में चीन में 8 प्रमुख उभरते उद्योगों और 9 भविष्य की उद्योगों से जुड़े कुल 5 लाख 61 हजार नए उद्यम स्थापित हुए। इनमें जनरेटिव एआई क्षेत्र में 55 हजार नए उद्यम शामिल हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1 लाख 16 हजार नए उद्यम स्थापित हुए हैं।
इसके अलावा, सेवा क्षेत्र में भी नए व्यवसायों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहली छमाही में सेवा क्षेत्र से जुड़े 39 लाख 57 हजार नए उद्यम स्थापित हुए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के लगभग बराबर है। थोक और खुदरा व्यापार क्षेत्र में 17 लाख 37 हजार नए उद्यम बने, जो पिछले साल की तुलना में 2.9 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, सिल्वर इकोनॉमी क्षेत्र में 31 हजार नए उद्यम स्थापित हुए। सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र में 14 लाख 75 हजार, सूचना प्रसारण और सॉफ्टवेयर सेवाओं में 3 लाख 22 हजार, परीक्षण और निरीक्षण सेवाओं में 16 हजार तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सेवाओं में 4 लाख 59 हजार नए उद्यम दर्ज किए गए।
उधर, विनिर्माण क्षेत्र में उच्च स्तरीय उपकरण निर्माण से जुड़े 28 हजार नए उद्यम स्थापित हुए। इनमें बुद्धिमान उपकरण निर्माण क्षेत्र में 6.4 प्रतिशत और शहरी रेल उपकरण निर्माण क्षेत्र में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जून के अंत तक चीन में उच्च तकनीकी विनिर्माण उद्यमों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 30 हजार हो गई, जिसमें पहली छमाही में स्थापित 15 हजार नए उद्यम भी शामिल हैं। इस दौरान अंतरिक्ष यान और प्रक्षेपण यान निर्माण क्षेत्र में 185.7 प्रतिशत, फाइबर ऑप्टिक्स क्षेत्र में 129.4 प्रतिशत और एकीकृत सर्किट निर्माण क्षेत्र में 24.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Tags: #new enterprises established #China humanoid robot sector #9.5 percent increase compared to the same period last year
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version