नेपाल की जेन जी सरकार में एक बार फिर भूचान आ गया है। नेपाल के गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने इस्तीफा दे दिया है। भारी विवादों के बीच बुधवार को सुधन गुरुंग अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा महज 26 दिन के कार्यकाल के बाद दिया गया है। दरअसल, सुधन गुरुंग पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी का आरोलगा था। उन पर आरोप था कि विवादित कारोबारी की माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में सुधन गुरुंग के संदिग्ध निवेश हैं। गृह मंत्री बनने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाले गुरुंग को अपने ही निजी निवेशों के चलते चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, व्यापक विरोध के बाद उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद से ये दूसरे मंत्री को मंत्रिमंडल से हटान पड़ा। इससे पहले दीपक कुमार शाह के पद के दुरूपयोग के आरोप में प्रधानमंत्री बालेन शाह ने 14 दिन में ही बर्खास्त कर दिया था।





