NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने शुक्रवार को बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर शिक्षा माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया कि 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा, जबकि एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगले साल से NEET परीक्षा OMR शीट पर नहीं बल्कि CBT यानी Computer Based Test मोड में आयोजित होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 7 मई को प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई। सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफियाओं की साजिश के कारण मेहनती छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा और इस बार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
NEET पेपर लीक पर सरकार का बड़ा फैसला! अब Online होगी परीक्षा
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #NEET #NEET2026 #DharmendraPradhan #NEETExam #PaperLeak #EducationNews #CBI #BreakingNews #Students #IndiaNews
Related Content
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम
By
DigitalDesk
October 20, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Dussehra 2026: दशहरे पर 20 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद, कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी; जानें अगली ट्रेडिंग हॉलिडे की तारीखें
By
DigitalDesk
October 20, 2026