Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान कोटा

NEET रिजल्ट में धांधली को लेकर सचिन पायलट ने कही ये बड़ी बात…

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2024
in कोटा, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सचिन पायलट ने कहा नीट के रिजल्ट में धांधली के मुद्दे पर सरकार का स्पष्टीकरण आना चाहिए, लेकिन ठीक से स्पष्टीकरण नहीं आया है। सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से जनता खुश नहीं है। नीट के रिजल्ट पर बहुत सारे आरोप लगाए गए हैं।

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने नीट रिजल्ट में धांधली को लेकर बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सचिन पायलट ने कहा कि सरकार का स्पष्टीकरण ठीक से इस मुद्दे पर नहीं आया है। सरकार की कार्रवाई से जनता नाखुश है। उन्होंने कहा नीट की परीक्षा रिजल्ट पर बहुत आरोप लगाए गए हैं। सचिन पायलट ने कहा कि लाखों लाख परिवार इससे प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। लोग परेशान हैं। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर लोग परेशान हैं। सरकार की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नहीं है।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026
  • नीट रिजल्ट में धांधली को लेकर बीजेपी सरकार पर बोला हमला
  • सचिन पायलट ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
  • ‘सरकार का स्पष्टीकरण ठीक से इस मुद्दे पर नहीं आया’
  • ‘सरकार की कार्रवाई से जनता नाखुश है’
  • ‘नीट के रिजल्ट को लेकर बहुत आरोप लगाए गए हैं’
  • ‘लाखों परिवार इससे प्रभावित हो रहे हैं लेकिन सरकार मौन है’

वहीं कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं मणिपुर को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से सचेत हो जाना चाहिए था। देश के एक कौने में हिंसा हो रही है और सरकार बेखबर है। मणिपुर में अपराध किये जा रहे हैं लेकिन सरकार खामोश बैठी है। वहां की हिंसा रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उसका दुख है। लेकिन अब उनके खुद लोग बोल रहे हैं। ऐसे में सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

सरकार और नेता को देना चाहिए विनम्रता का परिचय

वहीं सचिन पायलट ने यह भी कहा कि किसी भी सरकार और नेता को विनम्रता का परिचय देना चाहिए। जनता के अरमानों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन अब तक 10 साल में जो सरकार चली वह घमंड और अहंकार की सरकार थी। जनता ने अब आदेश दिया है की घमंड का त्यागकरो और झुक कर विनम्रता से समर्पण भाव से काम करो। ऐसा करने की जरूरत है।

सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आए हैं उसके लिए वह जनता और प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह परिणाम अप्रत्याशित हैं। एग्जिट पोल और तरह-तरह की बातें की जा रही थी। लेकिन राजस्थान की जनता ने विशेष रूप से यह दिखाया है कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी को 11 सीटों पर पराजित कर सकते हैं। सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जहां-जहां थी। वहां चाहे उत्तर प्रदेश हो हरियाणा हो राजस्थान की हो यहां पर आमजन, किसान और नौजवान ने एक स्पष्ट संदेश दिया है। सरकार किसकी बनती है गठबंधन किसका होता है। उन्होंने कहा किसी भी दल को सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यह खंडित जनादेश है। लेकिन संदेश गया है। राजनीतिक संदेश गया है वह यह है कि दमन की प्रतिशोध की और भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी। संसद में जिस प्रकार से पहले हुआ 47 सांसदों को एक दिन में निलंबित कर दिया गया। वह समझते हैं उस प्रकार की कार्रवाई को लोगों ने पसंद नहीं किया। दो-दो निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया। कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया गया। अब विपक्ष की एकता जो हुई है उसे एक संदेश गया है जनता ने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।

केन्द्र की सरकार के गठन के साथ ही आशंकाओं ने भी लिया जन्म

पायलट ने कहा कि सरकार का गठन अभी हुआ है लेकिन अभी से ही कई दलों में आशंकाएं पैदा हो रहीं हैं। कोई शपथ लेने से मना कर रहा है। सरकार में घमासानकी शुरुआत हो चुकी है। अब समय बताया कि सरकार कितना चलती है। कितना कामयाब रहती है लेकिन यह जगनादेश खंडित था। लोकसभा का खंडित जनादेश रहा और कांग्रेस की संख्या बल दुगनी हुई है। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी ने सब ने मिलकर जो मेहनत की है। उसका परिणाम आया है कि कांग्रेस की सीटों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा भाजपा चुनाव से पहले 303 सांसद के साथ मैदान उतरी थी। आज उनके साथ उनके सांसद कम हैं। एनडीए जो 400 का दावा करता था वह उनके 200 कुछ सांसद हैं। परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ हादसा संतोषजनक हैं लेकिन राजस्थान में जो परिणाम आए हैं वह विशेष रूप से राजस्थान की जनता राजस्थान के मतदाताओं का आभार जताते हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग सहयोगी दलों के सांसद चुनकर आए हैं।

Tags: #NEET 2024 result rigged#Rajasthan former deputy CM Sachin Pilot
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version