Friday, June 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास , 2 महीने के अंदर जीता दूसरा गोल्ड, लुसाने डायमंड लीग में 87.03 मीटर का किया थ्रो

DigitalDesk by DigitalDesk
July 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास , 2 महीने के अंदर जीता दूसरा गोल्ड, लुसाने डायमंड लीग में 87.03 मीटर का किया थ्रो
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है. चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में खेली जा रही लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. नीरज ने गोल्ड अपनी पांचवी कोशिश में जीता. प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे. उन्होंने 87.03 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता. बता दें कि साल 2023 में नीरज का यह दूसरा मेडल है. इससे पहले वे मई में दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.

 

Related posts

Bank of Baroda में 86 पदों पर निकली भर्ती, मैनेजर और सीनियर मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

Bank of Baroda में 86 पदों पर निकली भर्ती, मैनेजर और सीनियर मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

June 18, 2026
EPFO 3.0 से PF निकासी होगी और आसान, UPI और ATM के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा

EPFO 3.0 से PF निकासी होगी और आसान, UPI और ATM के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा

June 18, 2026

खराब रही थी शुरूआत
स्विट्जरलैंड की लुसाने डायमंड लीग में नीरज की शुरूआत कुछ खास नहीं रही . उन्होंने अपनी पहली कोशिश में फाउल कर दिया. हालांकि इसके बाद वापसी करते हुए नीरज ने दूसरे अटेंप में 83.52 और तीसरे अटेंप में 85.04 थ्रो किया. लेकिन इसके बाद चौथी कोशिश  में उन्होंने फिर फाउल कर दिया. फाउल के बाद नीरज दबाब में नजर आ रहे थे, लेकिन पांचवे प्रयास में उन्होंने अपना पूरा दमखम लगा दिया. नीरज के लिए ये प्रयास गोल्डन आर्म साबित हुआ और उन्होंने 87.66 मीटर लंबा थ्रो कर दिया. अपने इस थ्रो के साथ नीरज ने अपने प्रतियोगी पर बढ़त हासिल कर ली और गोल्ड को अपने नाम कर लिया.

Neeraj is back with a bang 💥

With a massive throw of 87.66m in his 5th attempt, @Neeraj_chopra1 dominates yet another Diamond League event finishing on 🔝position in Men's Javelin Throw event at #LausanneDL 🔥🔥

Phenomenal effort by our #TOPScheme athlete to make a blockbuster… pic.twitter.com/QKQ6HkCcXz

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 30, 2023

 

चोट के बाद कर रहे थे वापसी
नीरज ने इसी साल दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर लंबा थ्रो कर गोल्ड जीता था. लेकिन इस प्रतियोगिता के बाद वे चोटिल हो गए थे. उन्होंने पैर में हैम्स्ट्रिंग हो गई थी, हैम्स्ट्रिंग के कारण नीरज को कई प्रतियोगिताओं से अपना नाम भी वापस लेना पड़ा था. चोट के दौरान नीरज ने अपनी फिटनेस पर काम किया और हर बार की तरह फिर गोल्ड मेडल जीत लिया.

 

सिर्फ वर्ल्डचैंपियनशिप में नहीं जीत पाएं है गोल्ड
25 साल के नीरज चोपड़ा लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके है. उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलपिंक सहित  कई बड़े इवेंट्स में 8 गोल्ड मेडल अपने नाम किए है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में वे अब तक गोल्ड जीतने में सफल नहीं हो पाएं है. पिछले साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें सिल्वर मिला था.ऐसे में इस बार उनकी कोशिश होगी कि वे अगस्त के महीने में हंगरी में होनी वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर पाएं.

 

Post Views: 113
Tags: diamond leagueneeraj chopra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version