Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

विपक्ष को जवाब देने की इस रणनीति के तहत एक जुट होंगे एनडीए के सहयोगी दल,अपने लिए नैरेटिव सेट करने की तैयारी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 12, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
NDA BJP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी ने अब अपने एनडीए गठबंधन के साथियों को साथ लेकर अपने लिए नैरेटिव सेट करने की तैयारी तेज कर दी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के साथी अब हर मुद्दे को लेकर एक साथ खड़े दिखाई देंगे। इस तरह की पहल बीजेपी और एनडीए ने पहली बार की है। जिसमें अब एनडीए प्रवक्ता एक साथ एक मुद्दे पर बोलते सुनाई देंंगे। इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।शुक्रवार से दिल्ली में इसकी शुरूआत हो चुकी है। इनके प्रशिक्षण में यूपी के सहयोगी निषाद पार्टी, सुभासपा और अपना दल एस के भी प्रवक्ता शामिल हुए। इन प्रवक्ताओं को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ विपक्ष से निपटने के गुर सिखाए।

  • 2024 की तैयारी से पहले विपक्ष पर हमलावर होगी बीजेपी
  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता देंगे गठबंधन के प्रवक्ताओं को ट्रेनिंग
  • प्रवक्ताओं को सिखाई जाएगी एक साथ सामना करने की रणनीति
  • एक साथ एक मुद्दे पर बोलते नजर आएंगे एनडीए प्रवक्ता
  • यूपी के प्रवक्ताओं को दी वरिष्ठ नेताओं ने ट्रेनिंग
  • विपक्ष के आरोपों का मिलकर एक सूर में देंगे जवाब
  • एनडीए सरकार के 9 साल के कामकाज भी बताएंगे

एनडीए के सहयोगियों की बैठक के बाद अब उनके प्रवक्ताओं को एक साथ दिल्ली बुला जा रहा है। जिन्हें बताया जा रहा है कि अब मुद्दा चाहे कोई हो सब एक होंगे, लेकिन उस पर एक साथ सभी सहयोगी दल मिलकर वार भी करेंगे। विपक्ष अगर कोई मुद्दा बनाता है तो देश के हर राज्य में सभी दल के प्रवक्ता और कार्यकर्ता एक साथ मिलकर विपक्ष के उस मुद्दे को खारिज करने में जुटेंगगे। इसके लिए अब हर मुद्दे पर दिल्ली से पॉलिसी तय की जाएगी। अपने-अपने राज्य में सभी दल एक साथ विपक्ष के उस पर बात करेंगे। इतना ही नहीं हर राज्य में सहयोगी दल मिलकर एनडीए सरकार के 9 साल में अब किये गये कामकाज भी बताएंगे।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

सोशल मीडिया का होगा खुलकर उपयोग

एनडीए ने यह भी तय किया है कि सोशल मीडिया पर उसके सभी दल एक साथ वोकल होंगे। विपक्ष का कोई भी दल सोशल मीडिया पर कोई बात कहता है तो उसके खिलाफ एक साथ मिलकर बात की जाएगी। अपने-अपने ट्वीटर अकाउंट के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी पोस्ट डाली जाएगी। बीजेपी ही दिल्ली से हर मुद्दे पर उन्हें सामग्री भी उपलब्ध करायेगी। किसी सहयोगी दल से जुड़ा अगर कोई मुद्दा बनता है तो उसे भी एक साथ मिलकर खारिज किया जाएगा। इतना ही नहीं सभी दलों को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भी अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

विपक्ष के हर मुद्दे को देंगे मिलकर जवाब

बीजेपी की इस बार कोशिश है कि एनडीए के सभी दल एक साथ लेकर चलते दिखाई देने की है। पिछले 18 जुलाई को एनडीए के सभी घटक दलों ने पहली बैठक में इस रणनीति पर काम करने की शुरुआत की थी। अब पहली बार सभी दलों के प्रवक्ताओं को विपक्ष के मुद्दों को लेकर ट्रेनिंग भी वरिष्ठ नेता दे रहे हैं।
दरअसल 2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी अब वर्चुअल और सोशल मीडिया के साथ लोगों के बीच भी एक साथ दिखना चाहती है। इतना ही नहीं अब बीजेपी चाहती है कि विपक्ष के हर मुद्दे को जवाब भी एक साथ मिलकर ही दिया जाएगा।

Post Views: 220
Tags: BJPLok Sabha Elections 2024National Democratic AllianceNDA
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version