Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

पं.धीरेन्द्र शास्त्री से क्यों नाराज हैं बालाघाट के आदिवासी?,बाबा के खिलाफ क्यों हुए लामबंद?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2023
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Pandit Dhirendra Shastriji
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अपने बयानों के लिए चर्चा और विवादों में रहने वाले पं.धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बालाघाट के आदिवासियों ने बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ विरोध में आवाज उठाई है। बता दें बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बालाघाट जिले के परसवाड़ा में वनवासी रामकथा हो रही हैं लेकिन स्थानीय आदिवासी उनकी इस कथा का विरोध कर रहे हैं। स्थिति ये है कि रामकथा को रुकवाने के लिए आदिवासी संगठन दो बार हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर चुके हैं?

  • फिर सुर्खियों में पं.धीरेंद्र शास्त्री
  • आदिवासियों को कहा था जंगली आदिवासी
  • बालाघाट जिले में वनवासी कथा

दरअसल आदिवासियों का कहना है कि जिस जगह पर कथा हो रही है, वो उनके आराध्य ‘बड़ा देव’ का स्थान है। ये पूरी तरह से आदिवासी क्षेत्र है। ये आयोजन आदिवासी संस्कृति पर अतिक्रमण है। इतने बड़े आयोजन के लिए ग्राम सभा की मंजूरी तक नहीं ली गई। साथ ही आरोप यह भी है कि धीरेंद्र शास्त्री ने आदिवासियों का यह कहकर अपमान किया है कि जंगली आदिवासियों के बीच कथा करने जा रहे हैं। आदिवासी का मतलब जंगल में रहने वाले लोग नहीं हैं। अब वक्त बदल चुका है। आदिवासी कहते हैं कि आज देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू भी आदिवासी महिला हैं। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आदिवासी वर्ग से ती ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में कोई कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ये कैसे कह सकते हैं कि वे जंगल के आदिवासियों के बीच कथा कर रहे हैं।

Related posts

PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

September 6, 2026
सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026

कोर्ट तक पहुंचा विवाद

प्रधान जनजाति उत्थान संगठन के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पदस्थ अंशुल शाह मरकाम का कहना है आदिवासी कम पढ़े-लिखे होते हैं। इसका ये अर्थ नहीं कि वे अपने अधिकारों के प्रति सचेत नहीं हैं। मरकाम ने इस मसले पर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन ठीक रिप्रजेंटेशन न होने से याचिका निरस्त हो गई। स्थानीय आदिवासी नेताओं पर विरोध न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनका तर्क है कि सत्ता में बैठे और रसूखदार लोग अपने-अपने तरीके से नियमों की व्याख्या कर रहे हैं। अंशुल शाह मरकाम का कहना है कि जिस जगह कथा का आयोजन हो रहा है। वहां आदिवासियों के आराध्य बड़ा देव का स्थान है। वहां कथा का आयोजन करना आदिवासियों की संस्कृति पर अतिक्रमण है। वहीं मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष दिनेश धुर्वे का कहना है बगैर ग्राम सभा की अनुमति और अनुमोदन के ये कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा हमने याचिका में भी कहा था कि कथा स्थल आदिवासियों का धर्मस्थल है। यहां हमारे बड़ा देव का ठाना है। इसके बावजूद सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की।

Tags: BalaghatNarrator Pandit Dhirendra ShastriTribal High Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version