Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ किस तरह की जा रही साजिश, बीजेपी ने वीडियो जारी कर किया खुलासा, फॉरेंसिक जांच में सच सामने आने का किया दावा

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ किस तरह की जा रही साजिश, बीजेपी ने वीडियो जारी कर किया खुलासा, फॉरेंसिक जांच में सच सामने आने का किया दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2023
in राजनीति
0
नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ किस तरह की जा रही साजिश, बीजेपी ने वीडियो जारी कर किया खुलासा, फॉरेंसिक जांच में सच सामने आने का किया दावा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ किस तरह की जा रही साजिश, बीजेपी ने वीडियो जारी कर किया खुलासा, फॉरेंसिक जांच में सच सामने आने का किया दावा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के लगातार वायरल हो रहे वीडियोज का सच क्या है. ये वाकई हकीकत है या एक केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ षडयंत्र. हाल ही में जारी एक वीडियो के बाद ये सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी का दावा है कि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के खिलाफ जो षडयंत्र किया गया उसकी परतें बस खुलने ही वाली हैं. आपको बता दें, नरेंद्र सिंह तोमर का नाम दिमनी विधानसभा से बतौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही उनके बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के कुछ वीडियो वायरल हो रहे थे. जो करोड़ों के लेनदेन से जुड़े थे. उसके बाद से ही कांग्रेस बीजेपी को लगातार घेर रही थी और नरेंद्र सिंह तोमर भी निशाने पर थे. लेकिन एक नए वीडियो के जारी होने के बाद पूरा मामला बड़ी साजिश की ओर इशारा करता नजर आ रहा है.

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Rajya Sabha Rajneesh Agarwal

रजनीश अग्रवाल की राज्यसभा एंट्री: भाजपा के संगठन मॉडल का बड़ा संदेश…’बूथ का भूत’ पहुंचेगा राज्यसभा,

June 5, 2026

खुल रही हैं साजिश की परतें
इन वीडियोज के पीछे कितना बड़ा षडयंत्र है इस बात का खुलासा बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने किया। आशीष अग्रवाल ने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया जो कनाडा मे रहने वाले एक शख्स ने जारी किया है। इस वीडियो में वो शख्स ये बताने की कोशिश कर रहा है कि देवेन्द्र तोमर के सारे वीडियो सही है और उसने खुद बनाए है। अपनी बात के समर्थन में वो शख्स कुछ मैसेज भी बता रहा है। आशीष अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि षड्यंत्र की पोल अब खुलनी शुरु हो गई है. ये शख्स अपने मोबाइल में जो दिखा रहा है उसमें में फंस गया है. क्योंकि सबूत के तौर पर जो एस एम एस दिखाए जा रहे है वो किसी आक्जीसन कंसंट्रेट्क कंपनी से जुड़े हैं। इसके आगे आशीष अग्रवाल ने ये भी लिखा है कि ये पुलिस के सामने जांच में गुजरेगा तो क्या होगा. क्योंकि उसके स्क्रीन शॉट में ऑक्सीजन कनस्नट्रेटर कंपनी लिखा दिख रहा है. बीजेपी मीडिया प्रभारी ने दावा किया है कि अब साजिश की परतें प्याज के छिलकों की तरह खुलने लगी हैं। आशीष अग्रवाल ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया ।

अब तक क्या क्या हुआ?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के एक एक करके तीन वीडियो वायरल हुए जिसके बाद प्रदेश की सियासत का पारा बढ़ गया. इन वायरल वीडियो से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचगया. देवेन्द्र तोमर ने इस अपने खिलाफ साजिश बताते हुए इसकी एफ आई आर दर्ज कराई और षडयंत्र का बात कही। वहीं विपक्षी दलों ने सवाल खड़े करना शुरू कर दिए। लेकिन जब मामले से जुड़ा चौथा वीडियो वायरल हुआ तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। कनाडा के जिस शख्स ने इसे अपने बनाए वीडियो का दावा किया वो सरासर गलत निकला क्योंकि उस शख्स ने जो सबूत दिया वो ही फर्जी निकला। दरअसल नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा चेहरा होने के साथ साथ केंद्र की राजनीति का भी बड़ा चेहरा है। ऐसे में चुनाव से पहले षडयंत्र पूर्वक तोमर की छवि धूमिल करके विरोधी दल उनके साथ साथ बीजेपी को भी नुकसान पहुंचाना चाहते है। लेकिन अब षड़यंत्र जनता के सामने आने के बाद बीजेपी इस षंडयंत्र की सहानभूति बटोर सकती है।

 

Post Views: 216
Tags: devendra pratap singh tomarNarendra Singh Tomarviral videoदेवेंद्र प्रताप सिंह तोमरनरेंद्र सिंह तोमरवायरल वीडियो
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version