शियागांगच्यांग मिनरल वाटर उद्योग परियोजना
शियागांगच्यांग हिम पर्वत चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नगारी
प्रिफेक्चर के त्सोचेन काउंटी, गेज़े काउंटी और नागछु के निमा काउंटी की सीमा
पर स्थित है। इसकी मुख्य चोटी समुद्र तल से 6,822 मीटर की ऊंचाई पर है और
सालभर बर्फ से ढकी रहती है। हजारों साल पुरानी बर्फ धीरे-धीरे धरती की परतों के
भीतर खनिजों से समृद्ध होती है। बर्फ का पिघला पानी चट्टानों की परतों से
रिसते हुए आखिरकार प्राकृतिक खनिजों से भरपूर साफ और शुद्ध पानी में बदल
जाता है।
अपने उच्च गुणवत्ता वाले जल स्रोत पर निर्भर रहते हुए, त्सोचेन काउंटी
शियागांगच्यांग मिनरल वाटर उद्योग परियोजना विकसित कर रहा है। यह
कारखाना राष्ट्रीय राजमार्ग जी216 के बगल में स्थित है और स्थानीय
अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसमें कुल
394.9 लाख युआन का निवेश किया गया है। उत्पादन कार्यशाला पूर्णतः
स्वचालन और धूल रहित प्रक्रियाओं के साथ संचालित होती है, और बुद्धिमान
उत्पादन मोड पठारी क्षेत्र में हरित और कम कार्बन विकास की पारिस्थितिक
विकास अवधारणा के अनुरूप है।
2023 में, उत्पादन लाइन को उन्नत और रूपांतरित किया गया, जिसमें विभिन्न
मानकों वाली तीन उत्पादन लाइनें एक साथ संचालित हो रही हैं, जिससे उत्पाद
की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वार्षिक उत्पादन
5,000 टन से अधिक होने की उम्मीद है, और बाजार के ऑर्डर लगातार बढ़ रहे हैं।
साथ ही इस परियोजना ने लोगों की आय में प्रभावी रूप से वृद्धि की है और 67
परिवारों के 232 लोगों को उनके घरों के पास स्थिर रोजगार प्राप्त करने में मदद
की है। वर्तमान में, बर्फीले पठार से बहने वाला प्राकृतिक जल नगारी क्षेत्र के लिए
एक विशिष्ट नया पहचान चिन्ह बन गया है, जो पारिस्थितिकी को प्राथमिकता
देता है और उद्योग के माध्यम से अपने लोगों को समृद्ध करता है।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)





