Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का कारनामा…रिश्वत न मिलने पर बच्ची का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विधवा मां ने डॉक्टर पर लगाए संगीन आरोप, सीएमओ ने जांच के दिए आदेश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर रिश्वत मांगने और बकाया रकम न मिलने पर उसकी 14 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी का पैर दोबारा तोड़ने का आरोप लगाया है। मामले ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related posts

LPG-CNG महंगाई का असर: कमर्शियल गैस फिर महंगी, जानिए आपके शहर में कितना है सिलेंडर का नया रेट

LPG-CNG महंगाई का असर: कमर्शियल गैस फिर महंगी, जानिए आपके शहर में कितना है सिलेंडर का नया रेट

June 6, 2026
एक महीने में कैसे बिखर गई टीएमसी?….6 मई की बैठक से असंतोष की शुरुआत….जानें हार से बगावत तक की पूरी कहानी

एक महीने में कैसे बिखर गई टीएमसी?….6 मई की बैठक से असंतोष की शुरुआत….जानें हार से बगावत तक की पूरी कहानी

June 6, 2026

पीड़ित महिला रेशमा के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले उसकी बेटी के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची, जहां कथित तौर पर ऑपरेशन के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई। आर्थिक रूप से कमजोर और पति की मृत्यु के बाद परिवार का पालन-पोषण कर रही रेशमा ने जब इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो इलाज से इनकार कर दिया गया।

महिला का आरोप है कि उसने बाद में जिला प्रशासन से मदद मांगी। जिला मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ को बच्ची का निशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में सहयोग नहीं मिला। रेशमा का दावा है कि डॉक्टर डीएम के पास शिकायत करने से नाराज हो गए और इलाज में आनाकानी करने लगे।

आरोप है कि मजबूरी में महिला ने उधार लेकर 8 हजार रुपये दिए, जिसके बाद बच्ची का ऑपरेशन किया गया। साथ ही बाकी रकम बाद में देने का दबाव भी बनाया गया। कुछ दिनों बाद जब बच्ची को फॉलो-अप जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तो कथित रूप से बकाया राशि को लेकर फिर दबाव बनाया गया।

रेशमा का आरोप है कि जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो एक डॉक्टर ने जांच के दौरान बच्ची का पैर और घुटना जोर से मोड़ दिया। इसके बाद बच्ची दर्द से चीख उठी और पैर में दोबारा चोट लग गई। महिला का कहना है कि घर लौटने के बाद बच्ची के पैर में तेज सूजन आ गई और वह पूरी रात दर्द से कराहती रही।

परिजनों ने बाद में निजी केंद्र पर डिजिटल एक्स-रे कराया। महिला का दावा है कि एक्स-रे रिपोर्ट में पैर की हड्डी दोबारा टूटने की बात सामने आई। जब वह दोबारा अस्पताल पहुंची और शिकायत की, तो कथित रूप से उसे डांटकर भगा दिया गया।

मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सीएमओ ने कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाते पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं पीड़ित परिवार न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ व्यवहार, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Views: 65
Tags: #Muzaffarnagar District Hospital misdeedsaccused #breaking a girl leg again #receiving a bribe
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version