Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कर्नाटक में मुस्लिमों को 4 फीसदी आरक्षण मंजूर…जानें बीजेपी विधायकों को क्यों किया सदन से बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
March 22, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
कर्नाटक में मुस्लिमों को 4 फीसदी आरक्षण मंजूर…जानें बीजेपी विधायकों को क्यों किया सदन से बाहर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में मुस्लिमों को 4 फीसदी आरक्षण मंजूर…जानें बीजेपी विधायकों को क्यों किया सदन से बाहर

कर्नाटक राज्य सरकार के मुस्लिमों के लिए 4 फीसदी आरक्षण देने के फैसले की विपक्ष में बैठी बीजेपी ने कड़ी निंदा की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कर्नाटक सरकार के इस कदम को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि ये विधेयक असंवैधानिक है। इससे पहले भी चेतावनी दी गई थी कि किसी भी प्रकार से धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार्य नहीं है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:कॉन्गो में बढ़ा इबोला का खतरा….भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन आज…तेलंगाना में महसूस हुए भूकंप के झटके

June 14, 2026
Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

Dharmendra Pradhan: भोपाल में शिक्षा, खेल और विकसित भारत पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM मोहन यादव से की अहम चर्चा

June 13, 2026

हंगामे के बीच मुस्लिम आरक्षण बिल पास…
BJP ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप
कर्नाटक विधानसभा में हुआ जारदार बवाल
बीजेपी के 18 विधायक छह माह के लिए निलंबित
विधानसभा से मार्शलों ने टांगकर किया बाहर

बीजेपी के 18 विधायक 6 माह के लिए निलंबित
कर्नाटक विधानसभा में को मुस्लिमों के लिए चार फीसदी आरक्षण देने के विधेयक को पास कर किया गया है। हालांकि इस दौरान सदन में विपक्षी पार्टी ने जोरदार हंगामा किया। हंगामा करने बीजेपी के 18 विधायकों को 6 महीने के लिए विधानसभा से निलंबित भी कर दिया गया है।
सदन से BJP विधायकों को किया बाहर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा उस समय शुरू हुआ था जब बीजेपी विधायक सदन के गर्भगृह में आ गए। यह विधायक कांटेक्ट वर्क में मुस्लिमों को चार प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक के खिलाफ सदन में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले बीजेपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर की कुर्सी पर कागज तक फेंके। इसके बाद विधानसभा में तैनात मार्शलों ने आखिरकार बीजेपी के इन विधायकों को उठाकर सदन से बाहर कर दिया।

भारी हंगामे के बीच पारित हुआ विधेयक
विधानसभा में कर्नाटक सरकार को भारी विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। इस सबके बीच विधानसभा में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक को पारित कर दिया गया। बता दें इससे पहले कैबिनेट ने पिछले शुक्रवार 14 मार्च को कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता केटीपीपी अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी थी। जिसमें करीब दो करोड़ रुपये तक के सिविल कार्यों में 4 प्रतिशत अनुबंध और कीहब 1 करोड़ रुपये तक के माल—सेवा खरीद अनुबंध मुसलमानों के लिए आरक्षित किए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे लेकर 7 मार्च को पेश अपने 2025-26 के बजट में भी इसकी घोषणा की थी।

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा से पारित इस विधेयक को असंवैधानिक करार दिया है। इसके साथ ही इसे कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति भी करार देते हुए जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक सरकार की इस फैसले की घोर निंदा की है। जोशी ने कहा तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। अब यह बात साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कर्नाटक में इससे पहले भी बार-बार चेतावनी दी गई थी कि धर्म पर आधारित आरक्षण स्वीकार्य नहीं होगा है। वहीं हनी ट्रैप के मामलों को लेकर भी केन्द्रीय मंत्री ने कहा सरकार को इसे CBI का सौंपना चाहिए या हाई कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री जोशी ने कर्नाटक सरकार में मंत्री पर हनी ट्रैप की कोशिश के आरोपों पर कहा ‘कर्नाटक में एक मंत्री ने कहा था कि 48 विधायकों, मंत्रियों और कुछ अफसरों को हनी ट्रैप में फंसाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब उनके अपने लोगों की ओर से किया गया है। वे राज्य सरकार से पूछना चाहते हैं कि हनी ट्रैपिंग आखिर किसने की। एक मंत्री दूसरों को हनी ट्रैप में आखिर क्यों फंसा रहे हैं। कर्नाटक में हालात खराब है। इसके लिए कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।

Post Views: 316
Tags: #Former Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version