Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

शिया और सुन्नी में बंटा मुस्लिम समाज…खंडहर में बदला मीडिल ईस्ट का ये देश?

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Muslim society divided into Shia and Sunni this country of Middle East turned into ruins
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सीरिया में 13 साल चले गृहयुद्ध के बाद अब विद्रोहियों ने वहां बशर अल असद की सरकार को उखाड़ फेंका है। राष्ट्रपति असद रूस भाग गए है। रुप में उन्हें राजनैतिक शरण मिली हुई है। राजधानी दमिश्क में विद्रोहियों के हाथ में सत्ता है। जिसमें अबू मुहम्मद अल जुलानी नए नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

  • शिया और सुन्नी में बंटा मुस्लिम समाज
  • खंडहर में बदला मीडिल ईस्ट का देश सीरिया
  • सीरिया में 13 साल गृहयुद्ध …अब विद्रोहियों का कब्जा
  • बशर अल असद की सरकार को विद्राहियों ने उखाड़ फेंका
  • राष्ट्रपति असद को छोड़ना पड़ा देश, रूस में ली शरण
  • विद्रोहियों के हाथ में दमिश्क की सत्ता
  • अबू मुहम्मद अल जुलानी नए नेता के रूप में उभरे
  • अमेरिका ने किया सीरिया में सत्ता परिवर्तन का स्वागत
  • जुलानी के आतंकवादी संबंधों को लेकर जताई चिंता
  • सीरिया में शांति स्थापना के लिए बड़ी चुनौतियां
  • सीरिया में करीब 54 साल बाद हुआ सबसे बड़ा तख्तापलट
  • घोषित रूप से आतंकवादियों की पनाह में सीरिया
  • सीरिया में छिड़ा गृह युद्ध दरअसल था एक धर्म युद्ध
  • एक ओर थे पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद
  • शिया मुसलमान हैं पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद
  • दूसरी ओर विद्रोही और आतंकवादी गुट
  • यह आतंकी गुट सुन्नी मुसलमान हैं

अमेरिका ने किया सत्ता परिवर्तन का स्वागत

अमेरिका ने सीरिया में हुए इस सत्ता परिवर्तन का स्वागत किया, लेकिन जुलानी के आतंकवादी संबंधों को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। इज़राइल की ओर से रासायनिक हथियारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। ऐसे में सीरिया में शांति स्थापना फिलहाल की बड़ी चुनौतियां अभी बाकी हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मीडिल ईस्ट के देश सीरिया में करीब 54 साल बाद सबसे बड़ा तख्तापलट हुआ है। सीरिया अब पूर्णरुप से घोषित रूप से आतंकवादियों की पनाह में चला गया है। सीरिया में छिड़ा गृह युद्ध दरअसल एक धर्म युद्ध था। जिसमें एक ओर पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद थे। असद शिया मुसलमान हैं। वहीं दूसरी ओर विद्रोही और आतंकवादी गुट थे। यह आतंकी गुट सुन्नी मुसलमान हैं।

सीरिया में असद सरकार के खिलाफ वैसा ही हुआ जैसा कुछ कुछ 1982 में हुआ था। उसकी तर्ज पर सीरिया सरकार के खिलाफ एक बार फिर जंग ने राष्ट्रपति असद को भागने पर विवश कर दिया। इस बार मुस्लिम ब्रदर हुड के स्थानपर हयात तहरीर अल शाम के हाथ में विद्रोही गुट का नेतृत्व था। वहीं हाफिद अल असद के बेटे बशर अल असद सीरिया के राष्ट्रपति हुआ करते थे।

इतिहास खुद को दोहराता है

यह कहावत सहीं है कि इतिहास खुद को दोहराता है। बस किरदार बदल जाते हैं। करीब चार दशक पहले 2 फरवरी 1982 की रात विद्रोही ग्रुप मुस्लिम ब्रदरहुड के जंगी लड़ाकों ने घात लगाकर सीरियाई सेना की एक टुकड़ी पर हमला किया। इस घटना के बाद सीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति हाफिज अल असद और विद्रोही गुट की लड़ाई ने खूब हंगामा किया था।
सीरिया के खिलाफ शहर में जमकर विद्रोह पनप उठा था। उस समय मुस्लिम ब्रदरहुड के लड़ाकों की ओर से सरकारी नेताओं के निवास और ऑफिस पर हमला किया गया। उनका मकसद हमा शहर पर कब्जा करना था। इस विद्रोह को समाप्त करने के लिए हाफिज अल असद की ओर से करीब आठ हजार सैनिकों ने हमा शहर की घेराबंदी की। बमबारी भी की गई। इस ऑपरेशन की कमान हाफिज अल असद के भाई रिफात अल असद के हाथ में थी। 27 दिन में सैनिकों ने शहर को लगभग समतल सा बना दिया था। इसके बाद घरों की तलाशी और सामूहिक तलाशियों का दौर चला।

रिपोर्ट पर भरोसा करें तो करीब 10 हजार से 40 हजार लोग इस दौरान मारे गए। इसके बाद से ही रिफात अल असद को हमा का कसाई कहा जाता था। इस घटना के करीब 42 साल बाद मीडिल ईस्ट के सीरियाई सरकार के खिलाफ एक बार फिर विद्रोह देखने को मिला। इस बार मुस्लिम ब्रदर हुड के स्थान पर उनकी जगह हयात तहरीर अल शाम के हाथों में विद्रोही गुट की कमान थी वहीं हाफिद अल असद के बेटे बशर अल असद सत्ता में थे। जिनकी सत्ता का तख्ता पलट दिया गया।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 744
Tags: #Middle East country#Muslim Society#Shia and SunniSyria
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version