Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

लालू क्यों बोले नीतीश से घबराए के जरूरत नईखे, सब ठीक हो जाई

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Mumbai Alliance India Lalu Prasad Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच विपक्षी एकता को लेकर 13 महीनों से जारी कवायद अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचने वाली है। इस महीने के अंत तक एकता की रणनीति मूर्त रूप ले सकती है। दरअसल 26 अगस्त को मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। मीटिंग में मोदी सरकार के खिलाफ बनाए गए INDIA स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं। यानी इस बैठक में INDIA का संयोजक चुन लिया जाएगा। संयोजक के पास बहुत सी शक्तियां होंगी, वो सर्वोच्च कार्यकारी पद होगा।

  • लोकसभा चुनाव की तैयारी में INDIA
  • विपक्षी एकता को लेकर की जा रही कवायद
  • अंतिम चरण में पहुंची 13 महीनों से जारी कवायद
  • 26 अगस्त को मुंबई में होगी इंडिया की अहम बैठक
  • बैठक में चुना जाएगा INDIA का संयोजक
  • पर्दे के पीछे लालू की ही रहेगी किंगमेकर की भूमिका

हालांकि सियासी जानकार कहते हैं लालू प्रसाद यादव की भूमिका गठबंधन में भले बाहर से कुछ भी हो। लेकिन पर्दे के पीछे किंगमेकर की भूमिका लालू प्रसाद यादव की ही रहेगी। वहीं लालू यादव टिकट बंटवारे के विवाद समेत सभी विवाद भी पहले की तरह ही खुद सुलझाएंगे। क्योंकि लालू यादव के पास विवाद सुलझाने का पुराना अनुभव है। हालांकि संयोजक के तौर पर INDIA संयोजक के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे आ रहा है। उन्हें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का समर्थन मिला हुआ है। INDIA गठबंधन की पूरी स्क्रिप्ट लालू यादव और नीतीश कुमार ने ही लिखी है। कांग्रेस को बाद में शामिल किया गया था। वैसे 26 सियासी पार्टियों को जोड़ने में नीतीश कुमार की भूमिका फ्रंट पर रही तो लालू प्रसाद यादव ने भी बैकडोर में अहम भूमिका निभाई। सूत्र बताते हैं कि पिछले कई ऐसे मौके आए थे। जब INDIA गठबंधन के टूटने की अटकलें लगाई गईं। लेकिन लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक कुशलता से सबको धता बता दिया। INDIA की बैठक में भी लालू प्रसाद यादव संकटमोचक की भूमिका निभाई थी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर अधीर रंजन चौधरी के बयान को गलत बताया था। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन पर सख्ती बरती गई। बता दें अधीर रंजन बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ये है लालू यादव का रोल अहम

महागठबंधन इंडिया बनाकर विपक्षी एकता की स्क्रिप्ट ऐसे ही नहीं लिखी गई है। साल 2022 में लालू यादव और नीतीश कुमार पांच साल बाद फिर एक हुए थे। बिहार में बीजेपी को सत्ता से बदखल करने के बाद नीतीश कुमार ने सीधे लालू यादव के सरकारी आवास का रुख किया था। जहां तेजस्वी यादव ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया था। यहां नीतीश से पहली मुलाकात में लालू प्रसाद यादव ने एक ही लाइन बोली थी। लालू ने कहा था अब कहीं मत जहिय। सब तोहरे के देखेके बा। यानी अब कहीं नहीं जाना। सब कुछ तुम्हीं को देखना है। इधर जेडीयू सूत्र बताते हैंं कि बिहार में सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार और लालू यादव ने विपक्ष की एकता की स्क्रिप्ट तैयार की थी। इस काम में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और आरजेडी मनोज झा ने अहम भूमिका निभाई। गठबंधन का खाका खींचकर लालू यादव इलाज कराने के लिए सिंगापुर चले गए थे। इसी साल अप्रैल 2023 में लालू यादव जब इलाज कराकर स्वदेश लौटे तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने फिर पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन को लेकर लिये उठाए गए कदम की जानकारी लालू यादव को दी थी। नीतीश कुमार ने कुछ दलों से सहमति नहीं बनने की भी बात कही थी। इसके बाद लालू यादव ने कहा था घबराए के जरूरत नईखे। सब ठीक हो जाई।

Post Views: 250
Tags: 2024 Lok Sabha ElectionsAlliance IndiaLalu Prasad YadavMallikarjun KhargeMumbaiNitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version