Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार ईडी के शिकंजे में, सुबह 4 बजे तक हुई पूछताछ

कुछ भी याद नहीं, कहता रहा मुख्तार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
माफिया मुख्तार ईडी के शिकंजे में, सुबह 4 बजे तक हुई पूछताछ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज।  कभी पूर्वांचल में जिसका सिक्का चलता था, जिसके नाम की लोग कसमें खाते थे, वह माफिया मुख्तार अंसारी अभी ईडी के चंगुल में है। मुख्तार अंसारी पूर्व विधायक भी है। वैसे, ईडी की कस्टडी रिमांड के पहले दिन उससे लंबी पूछताछ हुई। यह पूछताछ सुबह 4 बजे तक चली और उससे मुख्यतः दो बिंदुओं पर प्रश्न पूछे गए। हालांकि, मुख्तार अंसारी ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

  • माफिया मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा की जेल में था
  • मनी लांड्रिंग के केस में सुनवाई के लिए उसे प्रयागराज लाया गया
  • कोर्ट ने उसे 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर ईडी को सौंपा
  • ईडी उससे फिलहाल पूछताछ कर रही है

मनी लांड्रिंग केस में 10 दिन की कस्टडी रिमांड कोर्ट से मिलने के बाद ईडी ने पहले दिन गुरुवार को दो राउंड में मुख्तार से पूछताछ की। उससे पहला सवाल उसकी फरार पत्नी को लेकर और दूसरा गाजीपुर जिले में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर था। एक टीम ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बयान लिया तो दूसरी टीम ने रात 11 बजे से सुबह करीब 4 बजे तक पूछताछ की।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पूछताछ के दौरान मुख्तार के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई। मुख्तार अंसारी से पिछले कई महीनों से फरार चल रही उसकी पत्नी अफशां अंसारी के बारे में पूछताछ की गई। मुख्तार अंसारी ने ईडी को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

मुख़्तार ने नहीं किया कोई सहयोग
पत्नी की फरारी के साथ ही मुख्तार से गाजीपुर जिले के नंदगांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर भी पूछताछ की गई। बता दें कि मुख्तार पर उस जमीन पर अवैध कब्जा करने, उसे वेयरहाउस बनाने और राज्य भंडारण निगम को किराए पर देने के आरोप हैं। मुख्तार ने इस सवाल पर भी कोई जवाब नहीं दिया और वह यही कहता रहा कि वह तो कई वर्षों से जेल में बंद है और उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

परिवार और ससुराल के सदस्यों द्वारा कंपनियां खड़ी किए जाने के मसले पर भी मुख्तार ने ईडी को कोई जानकारी नहीं दी। सूत्रों की माने तो वह ज्यादातर सवालों पर कहकर चुप्पी साध लेता था।

Post Views: 202
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version