Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

MP पुलिस ने BSNL से तोड़ा नाता! 80,000 सिम अब होंगे Airtel में पोर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2025
in स्पेशल
0
MP पुलिस ने BSNL से तोड़ा नाता! 80,000 सिम अब होंगे Airtel में पोर्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धीमी स्पीड और नेटवर्क की कमी बनी परेशानी की जड़
मध्यप्रदेश पुलिस ने BSNL को बड़ा झटका देते हुए अपने 80,000 से अधिक CUG सिम कार्ड एयरटेल में पोर्ट कराने का निर्णय लिया है। नेटवर्क की कमजोर पकड़ और इंटरनेट स्पीड की समस्या की वजह से लंबे समय से पुलिसकर्मी परेशान थे। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में BSNL की उपलब्धता बेहद खराब रही, जिससे संचार और डेटा ट्रांसफर में लगातार अड़चनें आ रही थीं।

नई न्याय संहिता ने बढ़ाई नेटवर्क की ज़रूरत
“भारतीय न्याय संहिता” के तहत अब केस से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग, डॉक्युमेंट अपलोडिंग और रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में BSNL की 3G और 4G सेवाएं इन ज़रूरतों को पूरा करने में अक्षम साबित हो रही थीं। वीडियो और दस्तावेज अपलोड में देरी से पुलिस की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी।

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

2009 में BSNL से हुई थी शुरुआत, अब बदलाव का समय
पुलिस विभाग ने 2009 में BSNL से शुरुआत करते हुए पहले 9,000 CUG सिम कार्ड खरीदे थे ताकि थानों के संपर्क नंबर स्थिर रहें। इसके बाद करीब 70,000 और सिम कार्ड जोड़े गए। यानी कुल 80,000 के करीब सिम अब एयरटेल में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह कदम पुलिस कम्युनिकेशन को तेज़, मजबूत और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पोर्टिंग की प्रक्रिया: दो दिन में भेजनी होगी पूरी जानकारी
भोपाल पुलिस की डीसीपी श्रद्धा तिवारी के आदेश में बताया गया है कि सभी कर्मचारी अपने मोबाइल में 10 रुपये का रिचार्ज करें और ‘PORT <CUG नंबर>’ टाइप कर 1900 पर SMS भेजें। प्राप्त होने वाले UPC कोड के साथ नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर की सूची दो दिन के भीतर CUG डेस्क भोपाल को भेजना अनिवार्य होगा।

डिजिटल इंडिया के युग में सरकारी नेटवर्क को लेकर सवाल
MP पुलिस का यह फैसला न सिर्फ BSNL की सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकारी विभाग भी अब बेहतर सर्विस और तेज़ नेटवर्क की मांग कर रहे हैं। इस कदम से दूसरे सरकारी विभाग भी प्रभावित हो सकते हैं जो अब निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की ओर रुख कर सकते हैं।

Tags: #MadhyaPradeshPolice #BSNL #Airtel #MPNews #NetworkIssue
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version