Wednesday, November 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

गीता जयंती को लेकर एमपी की मोहन सरकार ने की ये खास तैयारी…गीता के पाठ का बनेगा विश्व रिकॉर्ड

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2024
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
MP Mohan government preparation for Geeta Jayanti world record will be created for recitation of Geeta
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गीता जयंती हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। यह त्योहार हर साल मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन मनाया जाता है। इस साल 2024 में गीता जयंती बुधवार 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। जिसे लेकर मध्यप्रदेश में भी खास तैयारियां की जा रही हैं। बीजेपी की मोहन यादव सरकार भी इस दिन को खास तरीके से मनाने जा रही है।

  • गीता जयंती हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है
  • मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन मनाया जाता है
  • गीता जयंती बुधवार 11 दिसंबर को मनाई जाएगी
  • मध्यप्रदेश में भी खास तैयारियां की जा रही हैं
  • सरकार भी इस दिन को खास तरीके से मनाने जा रही है
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
  • गीता जयंती के अवसर पर होगा गीता का पाठ
  • भोपाल ही नहीं महाकाल की नगरी उज्जैन में होगा गीता का सस्वर पाठ
  • सस्वर पाठ कर बनायेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • निकायों में राज्य सरकार बनायेगी गीता भवन

रााज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ऐलान किया है कि 11 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर भगवद् भक्त भोपाल ही नहीं महाकाल की नगरी उज्जैन में गीता का सस्वर पाठ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश के सभी निकायों में राज्य सरकार गीता भवन बनायेगी। गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इसके साथ ही सीएम ने वहां सभी संत समाज को सिंहस्थ 2028 के लिए आमंत्रित भी किया।

Related posts

Religion social harmony and electoral politics what will the impact be from Uttar Pradesh to Punjab

धर्म, सामाजिक समरसता और चुनावी राजनीति… उत्तर प्रदेश से पंजाब तक क्या होगा असर?

November 4, 2026
Diwali 2026 festival celebrating

दीपावली 2026…अंधकार पर प्रकाश की विजय का त्योहार…मां लक्ष्मी के स्वागत में सजे घर—द्वार…बाजारों हुए गुलजार

November 4, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा गीता जयंती पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भोपाल ही नहीं उज्जैन में करीब पांच हजार से अधिक भगवत भक्त एक साथ एकस्वर में गीता का पाठ करेंगे। यह विश्व रिकार्ड भी बनेगा। सीएम ने कहा मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आने वाले तीन साल के दौरान गीता भवन बन कर तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में गीता जयंती महोत्सव का विशेष आयोजन किया जा रहा है। सीएम ने कहा भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से निकली श्रीमद्भगवद् गीता से हमें कर्मवाद की शिक्षा मिलती है। केवल भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लोग गीता की शिक्षा का अनुसरण करते हैं। सीएम ने बताया कि एमपी में श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश में विद्यमान भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सभी जगह को तीर्थ के रूप में पूर्ण रुप से विकसित किया जाएगा।

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगी गीता

मुख्यमंत्री डॉ.यादव कुरुक्षेत्र हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान संत सम्मेलन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से मध्यप्रदेश में होने वाले गीता पाठ से वर्चुअली रुप से जुड़ने का आव्हान किया। सीएम ने अगले साल के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्य प्रदेश को सहभागी बनाने का आग्रह आयोजकों से किया। इसके साथ ही सीएम ने घोषणा की कि मप्र में गीता का पाठ स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

धर्मग्रंथों में मिलता है गीता जयंती का उल्लेख

बता दें हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल 2024 में यह तिथि 11 दिसंबर को है। माना जाता है कि गीता जयंती के दिन ही भगवान कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के बीच अर्जुन के अज्ञान को दूर करने के लिए गीता का उपदेश दिया था। इसके साथ ही गीता जयंती के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत भी श्रद्धालु रखते हैं। शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में नक्षत्र रेवती और अश्विनी रहेगा। तो वहीं योग वरीयान भी रहेगा। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहेंगे। जबकि चंद्र देवता सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक मीन राशि में विराजमान होंगे। इसके बाद वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक राहुकाल रहेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Geeta Jayanti#MP Mohan government#world record #recitation of Geeta
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version