Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

MP Congress:जिस कमलनाथ ने म.प्र. में कराई कांग्रेस की वापसी, जानिए उनके बारे में ये खास बातें

DigitalDesk by DigitalDesk
February 28, 2023
in राजनीति, स्पेशल
0
kamalnath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कमलनाथ कांग्रेस  नेता। जो इस वक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कमलनाथ देश की राजनीति का वो नाम है जिसे कांग्रेस के चाणक्य कहा जाता है। लगातार 9 बार जीतकर सांसद बने औऱ लंबे समय तक अलग अलग मंत्रालयों का कार्य़भार सम्हाते रहे। आइए बताते है आपको कि कैसा शुरू हुआ था।

कमलनाथ की राजनीति की डोर जुड़ी संजय गांधी

कमलनाथ के राजनैतिक जीवन के बीज संजय गांधी की दोस्ती के साथ ही शुरू हो चुके थे। कमलनाथ दून स्कूल में संजय गांधी के क्सालमेट थे। कमलनाथ बताते है कि “दून स्कूल में वो राजीव गांधी और संजय गांधी के साथ पढ़ते थे। जब इंदिरा गांधी उनसे मिलने आती थी तब कमलनाथ भी उनके साथ जाया करते थे।“ दून स्कूल के दिनों को याद करते हुए कमलनाथ बताते हैं कि “हम इंदिरा गांधी से मिलने सरकारी गेस्ट हाउस जाया करते थे । उस दौरान कमलनाथ “इंदिरा गांधी को आंटी” कहकर संबोधित करते थे।

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Rajya Sabha Rajneesh Agarwal

रजनीश अग्रवाल की राज्यसभा एंट्री: भाजपा के संगठन मॉडल का बड़ा संदेश…’बूथ का भूत’ पहुंचेगा राज्यसभा,

June 5, 2026

कॉलेज के बाद शुरू हुई राजनीति

कमलनाथ का जन्म कानपुर में 1946 में हुआ था। कमलनाथ ने दून स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज कलकत्ता में एडमिशन लिया। कलकत्ता के एडमिशन में लिया। उसी दौरान संजय गांधी ने कमलनाथ

को उस दौरान भी प्रियरंजन दास और सिद्दार्थ शंकर रे के मुकाबले खड़ा किया।

इमरजेंसी से बदला राजनैतिक जीवन

कमलनाथ और संजय गांधी के बीच गहरी दोस्ती थी। इमरजेंसी के समय जब संजय गांधी को जेल जाना पड़ा । संजय गांधी को जेल में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कमलनाथ भी जेल चले गए। जेल जाने के लिए कमलनाथ ने जज से झगड़ा कर लिया। संजय गांधी के प्रति कमलनाथ का समपर्ण देख इंदिरा गांधी ने उनको अपना तीसरा बेटा माना। यहीं से शुरू हुआ कमलनाथ की राजनैतिक जीवन का सफऱ।

कमलनाथ के जीवन से जुड़ी इन बातों का जिक्र “विनोद मेहता ने अपनी किताब संजय गांधी अनटोल्ड स्टोरी में मिलता है।“

कमलनाथ को पंसद आया मध्यप्रदेश

कमलनाथ को मध्यप्रदेश ज्यादा पंसद आया। 1977 में जब इमरजेंसी थी तब मध्यप्रदेश में छिदवाड़ा की ही सीट कांग्रेस जीत सकी थी। इसी समय कमलनाथ ने भी मध्यप्रदेश से टिकट मांगा कमलनाथ को मध्यप्रदेश में बैतूल की सीट पसंद आई।  कांग्रेस की ओर से कमलनाथ को बैतूल का टिकट मिल गया लेकिन कांग्रेस ने वो टिकट वापस ले लिया क्योंकि वहां के मौजूदा सांसद के टिकट कटने से वहां कार्यकर्ता नाराज थे। इसके बाद कमलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया।कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से 1980 में सांसद का चुनाव लड़ा और जीते।

 

kamalnath

 

छिंदवाडा और कमलनाथ बनते गए एक दूसरे की पहचान

1980 में जब छिंदवाड़ा से कमलनाथ को पहली बार टिकट मिला तो उनके प्रचार के लिए इंदिरा गांधी आई।
इंदिरा गांधी ने कहा कि आप ये सोचें की आप कांग्रेस को  नहीं मेरे बेटे को वोट दे रहे हैं।

तभी से कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे कहलाते हैं।

छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने एक एक कर नौं बार चुनाव जीता।

कमलनाथ के मंत्री बनने का सफर 1991 से शुरू हुआ।

कमलनाथ ने केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों का कामकाज सम्हाला इसमें कपड़ा मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय,शहरी विकास मंत्रालय।

इस दौरान कमलनाथ कांग्रेस के साथ कदमताल करते रहे और एक समय ऐसा आया कि कमलनाथ कांग्रेस का चाणक्य कहलाने लगे।

कमलनाथ की गांधी नेहरू परिवार से नजदीकियां कांग्रेस में उनके बढ़ते कद की सबसे बड़ी वजह रहीं।

कमलनाथ एक बार छिंदवाड़ा से चुनाव हारे भी

कमलनाथ का नाम जैन हवाला कांड में आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी अलका नाथ को चुनाव में खड़ा किया

अलकानाथ जीत गई लेकिन फिर कमलनाथ ने उनसे इस्तीफा दिलाकर खुद चुनाव लड़ा

इन उपचुनावों में कमलनाथ को सुंदरलाल पटवा ने हरा दिया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने कमलनाथ

कमलनाथ ने 2018 में मध्यप्रदेश कांग्रेस की समान सम्हाली।

वो मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने

उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाई

सरकार डेढ़ साल में गिर गई

अब कमलनाथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर साल 2023 के लिए कांग्रेस सरकार बनने की रणनीति बना रहे हैं।

कई बार विवादों में रहे कमलनाथ

कमलनाथ का नाम कई बार विवादों में भी

1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में हुए सिख दंगों में उनका नाम आया हांलाकि उस मामले में उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी।

1990 के जैन हवाला कांड में भी जैन बंधु की डायरी से के एन लिखा था बताया जा रहा था कि वो नाम कमलनाथ का था।

kamalnath

कमलनाथ अच्छे बिजनेसमेन हैं , अमीर सांसदों मंत्रियों में होती है गिनती

2011 में कमलनाथ की गिनती देश के सबसे अमीर केंद्रीय मंत्री के तौर पर होती थी। इनकी संपत्ति दो अरब 71 करोड़ रूपए है। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के अपने हवेलीनुमा घर में एक हैलीपेड बना रखा है। कमलनाथ उन चुनिंदा नेताओं में से है जो अपने ही च़ॉपर से उड़ान भरते हैं। कमलनाथ एक अच्छे बिजनेस मेन भी हैं। उनकी रियल स्टेट ,हास्पिटालिटी और शिक्षा से जुड़े कोरबार हैं जिनको कमलनाथ के दोनों बेटे नकुल नाथ और बकुलनाथ सम्हाल रहे हैं।

देखें वीडियो-

 

 

 

Post Views: 228
Tags: CongressMadhya PradeshMp NewsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version