Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में जुटे एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव…जानें सीएम मोहन यादव का अगले तीन माह का रोडमैप

DigitalDesk by DigitalDesk
April 20, 2025
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
MP CM Dr. Mohan Yadav is busy in fulfilling the Prime Minister dream of Digital India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव जुटे हुए है। सीएम डॉ. मोहन यादव अगले रविवार 27 अप्रैल को इंदौर में आयोजित I T कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। जिसमे MP विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से प्रदेश के 55 जिलों की जल संरचनाओं पर केंद्रित डिजिटल डाटाबेस प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भोपाल में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ निर्माण कार्यों के लोकार्पण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन किया।

  • सीएम के निर्देश एनजीओ की मदद लगाएं जाएं स्वास्थ्य शिविर
  • मुरैना के स्वास्थ्य शिविर को सीएम ने बताया आदर्श उदाहरण
  • विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाएं
  • 27 अप्रैल को होगा आईटी कॉन्क्लेव
  • इंदौर में होगा आईटी कॉन्क्लेव
  • सीएम डॉ.यादव होंगे आईटी कॉन्क्लेव में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जल संरचनाओं में जल भराव की स्थिति के अनुसार दो भिन्न ऋतुओं प्री और पोस्ट मानसून की सैटेलाइट के जरिए से डिजिटल मैपिंग करना अब संभव हुआ है। नदियों और प्राचीन जल संरचनाओं का वर्गीकरण भी आसान हुआ है। इससे जल संरचनाओं के नाम, उनकी जियो टैगिंग से कर लोकेशन सुनिश्चित करने का कार्य भी हो रहा है। निश्चित ही यह सराहनीय प्रयास है। प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में कॉन्क्लेव के साथ राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन रविवार 27 अप्रैल को होगा। जिसे लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के स्वप्न को साकार करने के लिए एमपी में कई काम हो रहे हैं। MP में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्साहजनक माहौल निर्मित किया जा रहा है।

Related posts

तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

September 19, 2026
Money Saving: ₹15 हजार की सैलरी में भी हर महीने बचा सकते हैं ₹3,000, बस अपनाएं 50:30:20 का आसान नियम

Money Saving: ₹15 हजार की सैलरी में भी हर महीने बचा सकते हैं ₹3,000, बस अपनाएं 50:30:20 का आसान नियम

September 19, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान के प्रति स्टूडेंट में जनजागरूकता बढ़ाई जाए। इसके लिए विभिन्न स्पर्धाओं से स्टूडेंट को जोड़ा जाए। सीएम ने उज्जैन स्थित साइंस सिटी के साथ ही वैधशाला और प्लेनेटोरियम का स्टूडेंट को भ्रमण करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से मध्यप्रदेश के 700 से अधिक स्टूडेंट को नई दिल्ली के साथ चंडीगढ़ के प्रमुख संस्थानों के भ्रमण के लिए वंदे भारत ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की है।

मनाया जाएगा भोपाल का गौरव दिवस

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विभिन्न विभागों की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी हासिल की और जरुरी दियाा निर्देश दिए। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के गौरव दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसदिन ड्रोन शो जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएं।

स्वास्थ्य शिविर लगाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्वैच्छिक संस्थाओं की मदद से जिलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएं। इन स्वास्थ्य शिविरों के साथ दिव्यांगों के हित में भी स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांगजन के लिए दैनिक उपयोगी उपकरणों के बांटने का काम किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पिछले दिनों मुरैना में आयोजित स्वास्थ्य शिविर एक आदर्श उदाहरण है, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभान्वित किया गया।

सीएम डॉ.मोहन यादव ने बनाया  तीन माह का रोडमैप

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में अगले तीन माह की रुपरेखा तैयार की है। जिसके तहत उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ मंथन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निकट भविष्य में हर घर जल के अंतर्गत लक्ष्य को पूरा करने वाले जिलों में हो रहे कार्यक्रमों में विशेष रुप से शामिल होंगे। सहकारिता और पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित गोपाल सम्मेलनों, विद्यार्थियों को लेपटॉप और ई-स्कूटी प्रदाय करने के साथ मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,डॉ.अम्बेडकर कामधेनु योजना, अटल पेंशन योजना, पेसा प्रतिनिधि सम्मेलन के साथ पिछड़ी जनजाति वर्ग सम्मेलन, मध्यप्रदेश में 70 बहुउद्देशीय केंद्रों का शुभारंभ, आवास योजना ही नहीं श्रमिक कल्याण कार्यक्रम और मत्स्य कल्याण कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अगले ​तीन माह में शामिल होंगे।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version