Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

MP Assembly:विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव किया स्वीकार बुधवार को होगी चर्चा,कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

DigitalDesk by DigitalDesk
December 20, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
MP Assembly:विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव किया स्वीकार बुधवार को होगी चर्चा,कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

no confidence motion Madhya Pradesh Legislative Assembly winter session fourth day

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

MP Assembly:मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आखिर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर अब बुधवार 21 दिसंबर को विधानसभा में चर्चा होगी। बता दें कांग्रेस ने पहले दिन अविश्वास प्रस्ताव को लेकर खासा हंगामा किया था। जिसके बाद अब जब अविश्वास प्रस्ताव मंजूर हो गया है, तो कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तेज कर दी है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी की है। वहीं सत्तापक्ष ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जवाब देने को लेकर रणनीति बनाई है। सीएम शिवराज ने मंत्रियों और विधायकों से पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए हैं।

  • विस अध्यक्ष ने मंजूर किया अविश्वास प्रस्ताव
  • अविश्वास प्रस्ताव पर 21 दिसंबर बुधवार को होगी चर्चा
  • कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
  • विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश
  • अविश्वास प्रस्ताव में चर्चा के लिए व्हिप जारी
  • सीएम हाउस में हुई विधायक दल की बैठक
  • विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा
  • विपक्ष के सवालों का जवाब देने की बनी रणनीति

सत्र के दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव से पहले कांग्रेस अलर्ट मोड पर है। जिसे लेकर कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है। कांग्रेस विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए है। अविश्वास प्रस्ताव में चर्चा के लिए व्हिप जारी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेश में भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को उठाएगी। इसके माध्यम से सरकार से जवाब मांगेगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह का कहना है प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, खाद की किल्लत से हर तबका परेशान है। कर्मचारियों की मांगों को भी सरकार नजरअंदाज कर रही है।

Related posts

चीनी प्रधान मंत्री ने ताजिकिस्तान के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

चीनी प्रधान मंत्री ने ताजिकिस्तान के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

October 19, 2026
Hyundai Creta Hybrid: भारत में आने वाली 4 नई हाइब्रिड कारें: हुंडई क्रेटा से किआ कार्निवल तक, बेहतर माइलेज और नए फीचर्स की तैयारी

Hyundai Creta Hybrid: भारत में आने वाली 4 नई हाइब्रिड कारें: हुंडई क्रेटा से किआ कार्निवल तक, बेहतर माइलेज और नए फीचर्स की तैयारी

October 19, 2026

भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी

बता दें कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रही थी। इसमें प्रमुखता से भ्रष्टाचार के मामले रखे जाएंगे। पोषाहार, प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड की शिक्षक और पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, कारम बांध में अनियमितता, किसानों की ऋण माफी न करके अपात्र बनाए रखने, एमपी-पीएससी की परीक्षाएं न होने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ न दिला पाने, लोकायुक्त व आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति न देने समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं। विधानसभा सत्र के बाद कांग्रेस की योजना इन मुद्दों को लेकर पुस्तिका छपवाने की भी है। इसे विधानसभा चुनाव से पहले सभी जिलों में जनता में बांटा जाएगा।

बीजेपी विधायक दल ने बनाई जवाबी रणनीति

वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर सत्तापक्ष भी तैयारी में जुटा है। इसके लिए विशेष रणनीति बनाने सोमवार देर शाम भोपाल स्थित सीएम हाउस में बीजेपी विधायक दल की बड़ी बैठक हुई। विधायक दल की बैठक में सीएम शिवराज ने सभी मंत्रियों को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूरी तैयारी कर विपक्ष के सवालों का तथ्यात्मक जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही विपक्ष के हंगामे का भी जवाब देने की रणनीति बनाई गई। साथ ही अनुपूरक बजट समेत अन्य विधेयक को पास कराने के लिए भी चर्चा हुई।

नेता प्रतिपक्ष के विश्वास पर सरकार का सवाल

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। मंत्री सारंग ने कहा हर प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव से पहले कांग्रेस यह बताएं क्या नेता प्रतिपक्ष पर सभी विधायकों का भरोसा है। कांग्रेस किस बात के लिए अविश्वास प्रस्ताव ला रही है।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव!

अविश्वास प्रस्ताव पर सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गजों का इसपर बयान आया है। इस प्रस्ताव पर चर्चा न होने के हालात में विपक्ष ने आसंदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव अगर ग्राह्य नहीं होगा तो विधनसभा अध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध होगी। ऐसे में विपक्ष के विधायकों के अधिकारों की रक्षा कैसे होगी? वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि अभी अध्यक्ष ने दिन तय नहीं किया है। कई मुद्दे हैं जो हम सदन में उठाएंगे।

Tags: accept no-confidence motionAssembly SpeakerCongress whip issuedMadhya Pradesh Legislative Assemblywinter session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version