Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

MP Assembly Election:क्या आधी आबादी को पसंद आएगा कांग्रेस का ‘प्रियदर्शिनी’ घोषणा पत्र?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 24, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
MP Assembly Election:क्या आधी आबादी को पसंद आएगा कांग्रेस का ‘प्रियदर्शिनी’ घोषणा पत्र?

MP Assembly Elections Will Congress's 'Priyadarshini' Manifesto Like Half of the Population?

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने लोक लुभावन वादे करना शुरु कर दिए हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार नए वादे और दावे कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की नजर प्रदेश की आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं पर है। चुनाव से पहले जारी किये जाने वाले घोषणा पत्र पर कांग्रेस ने काम करना शुरु कर दिया है। इस बीच कांग्रेस वचन पत्र समिति ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करने का ऐलान किया है। जिसका नाम प्रियदर्शिनी होगा। बता दें पं.जवाहरलाल नेहरु इंदिरा गांधी को प्रियदर्शिनी के नाम से बुलाते थे। यानी अब कांग्रेस इंदिरा जी के नाम पर महिलाओं के वोट हासिल करने की तैयारी कर रही है।

  • विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
  • महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस की खास रणनीति
  • महिलाओं के लिए जारी होगा अलग से घोषणा पत्र
  • हर जिले का लिए अलग होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र
  • 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 हैं मतदाता
  • 41 ​जिलों में बढ़ी महिला मतदाओं की संख्या

प्रियदर्शिनी के नाम से मप्र में महिला के लिए अलग से वचन पत्र बनाने जा रही कांग्रेस को दरअसल प्रदेश में महिला मतदाताओं की बढ़ती संख्या आकृषित कर रही है। यही वजह है कि  पार्टी उनके लिए खास रणनीति बना रही है। कांग्रेस हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र जारी का पहले ही ऐलान कर चुकी है। दरअसल विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए कांग्रेस खास रणनीति बना रही है। पार्टी की प्रदेश इकाई चुनाव में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी में जुटी है। मप्र में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 हैं। हाल में हुए वोटर लिस्ट अपडेशन में 13 लाख 39 हजार नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। खास बात ये है कि इसमें पुरुष के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं। प्रदेश के 41 जिलों में महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों से ज्यादा है। कांग्रेस की नजर इसी वोट बैंक पर है। पार्टी के पदाधिकारियों पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘प्रियदर्शिनी’ नामक इस घोषणा पत्र को जारी करने का फैसला किया गया।

Related posts

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026
Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

Defence News: भारत में बनेंगे 70mm लेजर-गाइडेड रॉकेट, Kalyani-Thales की डील से बढ़ेगी सेना की ताकत

September 5, 2026

प्रियदर्शिनी होगा नाम

घोषणा पत्र सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रियदर्शिनी महिलाओं के लिए एक घोषणा पत्र होगा। जबकि एक आम घोषणा पत्र भी होगा। समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित घोषणा पत्र को लेकर जानकारी एकत्र करने के लिए 10 उप समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद उप समितियों की बैठक होगी।

मतदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं

बता दें मध्य प्रदेश में साल 2005 के बाद से लगातार महिला वोटरों का प्रतिशत बढ़ा है। साल 2004 में पुरुष मतदाताओं का वोट प्रतिशत 78.84 प्रतिशन और महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 74.58 प्रतिशत था। वहीं, 2009 में 81.7 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया जबकि महिलाओं का प्रतिशत 79.21 प्रतिशत रहा। 2014-15 में भी 83.59 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की थी। महिलाएं भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं थीं। महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 83.17 प्रतिशत था।

41 जिलों में महिलाओं का आंकड़ा ज्यादा

प्रदेश के 52 में से 41 जिले ऐसे हैं, जहां महिला वोटरों के नाम ज्यादा जुड़े हैं। महिला वोटरों का आंकड़ा 7.07 लाख बढ़ा है, जबकि 6.32 लाख पुरुष मतदाता बढ़े हैं। बता दें प्रदेश में कुल 18 लाख 82 हजार 701 नाम जोड़े गए हैं। जबकि 5 लाख 68 हजार नाम हटाए गए हैं। इस तरह 13 लाख 39 हजार नाम बढ़ गए हैं। नवंबर से पहले 5 करोड़ 26 लाख संख्या थी, जो अब 5 करोड़ 37 लाख 85 हजार 876 हो गई है। आंकड़े में 2.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

देखे वीडियो-

Tags: Assembly ElectionsKamal NathMadhya Pradeshmanifestopeople's breathtaking promisespriyadarshini manifestowomen voters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version