Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

खतरे में तीन बार 60 पार के विधायक,मप्र बीजेपी काट सकती है तीन से ज्यादा बार के विधायकों के टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
mp assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के उन विधायकों का टेंशन बढ़ गया है जिनका पार्टी सर्वे रिपोर्ट में परफॉर्मेंस खराब निकला है। ये विधायक अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। इन्हें डर है कि इस बार कहीं टिकट ही न कट जाए। वहीं इस चुनाव में बीजेपी उन विधायकों के भी टिकट काट सकती है जो तीन बार से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं और जिनका परफॉरमेंस ठीक नहीं है, जनता के बीच छवि खराब है। ऐसे में विधायक अगले विधानसभा चुनाव के मैदान में नजर नहीं आएंगे।

  • नवंबर में होंगे विधानसभा के चुनाव
  • बीजेपी ने शुरु किया चुनावी रणनीति पर काम
  • बनाई जा रही अबकी बार 200 पार की रणनीति
  • 60 पार के विधायकों दिया जा सकता है विश्राम
  • नए चेहरे तलाशने में जुटा संगठन

गुजरात की तर्ज पर होगा टिकट वितरण

पार्टी सूत्र बताते हैं कि गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी BJP कई दिग्गजों का टिकट काट सकती है। मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों और नेताओं के एक धड़े को यह डर है कि गुजरात की रणनीति इस सूबे में भी न दोहरा दी जाए। दरअसल भाजपा ने पिछले साल गुजरात में पूरा मंत्रिमंडल बदल दिया था। यही नहीं एंटी इनकंबेंसी की चोट से बचने के लिए कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिये थे। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी के कई विधायक सत्ता विरोधी लहर को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश में गुजरात का फार्मूला अपनाए जाने को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। BJP मध्य प्रदेश में करीब 20 साल से सत्ता में है। ऐसे में बीजेपी नहीं चाहती कि विधायकों की नाराजगी का खामियाजा उसे उठाना पड़े। लिहाजा जिन विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं मिल रही है उनके टिकट पर बीजेपी इस बार कैची चला सकती है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

ऐसे विधायकों से खुद ऐलान करने को कहेगी बीजेपी

सूत्रों की मानें तो पार्टी की सबसे ज्यादा नजर तीन बार से ज्यादा बार के विधायक और 60 पार कर चुके नेताओं और उन खास लोगों पर है जिनके चलते पार्टी को नुकसान की आशंका है। पार्टी में यह भी राय बन रही है कि जिन नेताओं की छवि अच्छी नहीं है या जनता में नाराजगी है। उनसे चुनाव से लगभग दो माह पहले ही यह ऐलान करा दिया जाए कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसा करने पर एंटीइंकम्बेंसी को कम किया जा सकेगा। इसके बाद तीन बार के विधायकों और अन्य पर फैसला हो। इसमें पार्टी को बगावत की आशंका है। मगर पार्टी जोखिम लेने को तैयार है। इसकी भी वजह है क्योंकि पार्टी को इतना भरोसा है कि जिनके टिकट कटेंगे उनमें से मुश्किल से पांच फीसदी ही नेता ऐसे होंगे, जो दल बदल करने का जोखिम लेंगे।

चिंता में तीन बार के विधायक

यहीं वजह है कि ऐसे विधायकों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं, क्योंकि जमीनी फीडबैक उसके पक्ष में नहीं आ रहा है। यही कारण है कि पार्टी गुजरात फार्मूले को राज्य में सख्ती से लागू करने वाली है। इसके चलते तीन बार या उससे ज्यादा बार के विधायकों की उम्मीदवारी तो खतरे में पड़ ही सकती है। साथ में दिग्गज नेता चुनाव न लड़ने का ऐलान तक कर सकते हैं। जिनमें मंत्री कमल पटेल के साथ कई दूसरे विधायकों के नाम शामिल हैं।

पिछले चुनाव से भी अधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति

मप्र में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को डेढ़ दशक बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा था। मगर इस बार परिस्थितियां पार्टी को पिछले चुनाव से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण नजर आ रही हैं। जमीनी स्तर से जो फीडबैक आ रहा है। वह पार्टी के लिए संदेश दे रहा है कि जमीनी हालात भाजपा के पक्ष में नहीं है। साथ ही इतने भी बुरे नहीं हैं कि उन्हें संभाला न जा सके।

क्या कहता है बीजेपी का सर्वे

2018 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के आंतरिक सर्वे में कई मंत्रियों के विधानसभा में चुनाव हारने की रिपोर्ट आई थी। कई मंत्रियों की सीट बदल दी गयी थी। लेकिन अपनी परंपरागत सीट पर चुनाव लड़ने वाले कई मंत्री विधायकी से हाथ धो बैठे थे। अब यही वजह है कि पार्टी सर्वे के आधार पर विधानसभा में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश में विधायक हैं। जहां स्थिति नहीं सुधरेगी वहां विधायक दूसरी विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं।

Post Views: 308
Tags: Assembly ElectionBJPelection strategyMadhya PradeshMLAsurvey reportthis time cross 200
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version