Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

क्या फ्री की रेवड़ी के भरोसे एमपी में सफल होंगे केजरीवाल?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Arvind Kejriwal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है वह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में छह मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इनमें फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा और महिलाओं के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्टेशन शामिल है। । ऐसे में बड़ा सावाल यह है कि यदि बीजेपी और कांग्रेस भी मुफ्त के वादों पर खुलकर राजनीति करने लगे हैं तो अरविंद केजरीवाल की राजनीति का क्या होगा। जनता किसके वादों पर भरोसा करेगी और क्या अब भी केजरीवाल बीजेपी या कांग्रेस से को परास्त करने में कामयाब हो सकेंगे।

  • सिंधिया के गढ में गरजे केजरीवाल
  • केजरीवाल के निशाने पर कांग्रेस बीजेपी
  • मध्यप्रदेश में सबसे अधिक महंगी बिजली
  • आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो लागू होंगे छह मु्द्दे
  • बिना कटौती के 24 घंटे फ्री बिजली देंगे
  • शानदार फ्री शिक्षा और शानदार फ्री इलाज देंगे
  • सभी को फ्री पानी देंगे
  • केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
  • मोदी जी मुझसे बहुत गुस्सा हैं

केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अपने चुनाव में किए वादों को पूरा करने में सफलता हासिल की है। उसी तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं ग्वालियर में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 7 फ्री की रेवड़ियां बांटते हैं तो पीएम मोदी बहुत गुस्सा हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीजेपी ने लगाया आरोप केजरीवाल का दौरा चुनावी पर्यटन

बीजेपी कांग्रेस के लिए यह सबसे अहम चुनाव माना जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी अभी से चुनावी जमावट में जुट गए हैं। बीजेपी पव्रक्ता ने कहा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे नेताओं के दौरे बढ़ेंगे। चुनावी पर्यटन पर दूसरीे प्रदेश के नेता आएंगे। लेकिन इससे कोई असर बीजेपी के अभियान पर नहीं पडे़गा।

किसे मिलेगी सत्ता की चाबी

दरअसल साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ग्वालियर चंबल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दलित वोटर पर निगाह जमा दी है। मौजूदा दौर में यहां की 7 में से 6 दलित सीट कांग्रेस के खाते में हैं। इस लिहाजा से कांग्रेस यहा थोड़ी मजबूत हैं, लेकिन अंचल की 34 सीटों में से बीजेपी के पास 17 और कांग्रेस के पास भी विधानसभा की 17 सीटें हैं। खास बात यह है कि पिछले 2018 के चुनाव में दलित वोटरों की नाराजगी के चलते बीजेपी को मध्य प्रदेश की सत्ता से दूर रहना पड़ा था। उस दौरान अंचल की 34 में से महज 7 सीटों पर बीजेपी सिमट गई थी। जबकि कांग्रेस के खाते में 26 सीटें आई थी। 2018 में कांग्रेस ने 33 साल पुराना रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि 2022 के उपचुनाव में तस्वीर बदल गई। अंचल की सीटों पर दलित वोटरों की तादाद 15 से 45 फ़ीसदी के लगभग है। ऐसे में देखना होगा कि मिशन 2023 के लिए दलित वोटर्स को लेकर चल रही सियासत में किसे सत्ता की चाबी हासिल होती है।

Post Views: 197
Tags: Arvind Kejriwalexpensive electricityJyotiraditya Scindiamp assembly electionsPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version