Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी विधानसभा में विपक्ष का अभूतपूर्व हंगामा,अविश्वास प्रस्ताव से दिया कांग्रेस ने निलं​बन का जवाब कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित

DigitalDesk by DigitalDesk
March 3, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
mp assembly congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन अभूतपूर्व हंगामा हुआ। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई कांग्रेस ने इस मुददे पर जोरदार हंगामा किया। दरअसल पिछले दिनों विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को बजट सत्र के बाकी दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। इससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। सदन के अंदर और बाहर विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया।जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें इससे पहले हंगामे के आसार को देखते हुए शुक्रवार को विधानसभा में मीडिया पर पाबंदी लगा दी थी, हालांकि बाद में ये पाबंदी हटा दी गई।

  • मप्र विधानसभा में विपक्ष का अभूतपूर्व हंगामा
  • कांग्रेस ने की डॉ.नरोत्तम मिश्रा के निलंबन की मांग
  • आसंदी के पास पहुंचकर कांग्रेसी विधायकों ने की नारेबाजी
  • सदन में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा और नारेबाजी
  • कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित

बता दें मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन हंगामे के साथ सदन की कार्रवाई शुरु हुई। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को सदन से निलंबित किये जाने पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे पर कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक गर्भगृह में आ पहुंचे। जिन्होंने आसंदी को घेरकर नारेबाजी भी की। इसका असर ये हुआ कि सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।। विपक्ष ने आसंदी को घेरकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं संसदीय कार्यमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी सरकार के खिलाफ भी कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से पेश किये गये अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष के दबाव में कार्यवाही करते कांग्रेस विधायक को निलंबित किया है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बिना किसी वजह तानाशाहीपूर्ण तरीके से कार्यवाही करते हुए पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा वे सभी नियम-प्रकिया जानते हैं, ये बहुत फैसला दुर्भाग्यपूर्ण कि जब अध्यक्ष के खिलाफ ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। नियम-प्रक्रिया की बात अलग है। लेकिन आसंदी पर बैठने के बाद अध्यक्ष को निष्पिक्ष और नैतिकता के आधार पर काम करना चाहिए, फैसले लेना चाहिए।

नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

इस बीच संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के मुददे पर जीतू पटवारी अलग-थलग पड़ गए हैं। नोटिस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ तक ने अपनी हस्ताक्षर करना उचित नहीं समझा। इतनाही नहीं कांग्रेस के आधे से अधिक विधायकों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए। जीतू पटवारी को कांग्रेस विधायकों ने खुद अकेला छोड़ दिया। मंत्री मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा पटवारी मामले में कांग्रेस की हालत शोले फिल्म के डायलॉग की तरह हो गई। आधे इधर जाओ। आधे उधर जाओ। बाकी मेरे पीछे आ आओ लेकिन पीछे कोई नही था, सब इधर उधर हो गए।

Post Views: 273
Tags: CongressMP AssemblyNo confidence motion
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version