Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

कोरबा की मां मड़वारानी, जिनके दरबार में पूरी होती हर मुराद

DigitalDesk by DigitalDesk
March 27, 2023
in छत्तीसगढ, धर्म, मुख्य समाचार, रायपुर, शहर और राज्य, स्पेशल
0
mother Madwarani
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चेत्र नवरात्रि का उत्साह हर तरफ नजर आ रहा है। शक्ति की भक्ति पूरे मनायोग से की जा रही है। देवी मां के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा है। हम बात कर रहे हैं छत्तीगढ़ के कोरबा जिले में स्थित मां मड़वारानी मंदिर की। जहा भक्त पूरी श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर रहे हैं।

  • मां मड़वारानी के दरबार में लगी भक्तों की भीड़
  • दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचे भक्त
  • स्वयं प्रकट हुईं थीं मां मड़वारानी
  • फूल और फलदार वृक्ष से ढंका है ये मंदिर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मां मड़वारानी मंदिर पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। यहां मां मड़वारानी के दिव्य दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त यहां आते हैं। मां मड़वारानी का यह मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बन चुका है। ऐसी मान्यता है कि मां मड़वारानी स्वयं प्रकट होकर इस क्षेत्र में आस पास के गांवों की रक्षा करती हैं। मड़वारानी मंदिर यहां मड़वारानी नामक पहाड़ की चोटी पर कलमी के एक पेड़ के नीचे स्थित है। मां मड़वारानी का ये मंदिर घनी पहाड़ी पर फूल और फलदार वृक्ष से ढंका है। कई बार यहां जंगली जानवर घूमते देखे गए हैं, जो देवी मां के आशीर्वाद से किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। यह मार्ग मुख्य मार्ग से 5 किमी लंबा है। जहां दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मंदिर में मां की सेवा करने वाले पुजारी का कहना है मां मड़वारानी ने उनके दादा परदादा को सपना दिया था। जिसमें उन्होंने कलमी पेड़ पर होने की बात कही थी। इसके बाद से ही मां मड़वारानी की पूजा अर्चना की जाने लगी। यह भी मान्यता है कि मां मड़वारानी अपनी शादी के मंडप मड़वा छोड़ कर आ गईं थीं। इस दौरान बरपाली मड़वारानी रोड में उनके शरीर पर लगी हल्दी यहां एक पत्थर पर गिरी। जिससे पत्थर पीला हो गया। बता दें मां मड़वारानी के मंडप से आने के कारण ही कालांतर में गांव और पर्वत को मड़वारानी के नाम से जाना जाने लगा।

एक किवदंती यह भी है कि मां मड़वारानी भगवान शिव से कनकी में मिलीं। मां मड़वारानी संस्कृत में मांडवी देवी के नाम से जानी जाती हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि कुछ गांव के कलमी पेड़ की पत्तियों में हर नवरात्र जवा अपने आप उग जाता है। एक सांप उसके आस पास घूमते रहता है। पुजारी का यह भी कहना है मड़वारानी मां आसपास के गांव बरपाली, सोहागपुर, भैसमा, मड़वारानी में आती थीं। लेकिन एक दिन कुछ लोगों ने मड़वारानी मां का पीछा किया तो मड़वारानी मां कलमी पेड़ में जाकर छिप गईं।  मां मड़वारानी का मुख्य मंदिर पहाड़ के सबसे ऊंची चोटी पर गहरी खाई के समीप कलमी पेड़ के नीचे बना है। ऐसी मान्यता है एक कलमी वृक्ष के कट जाने के बाद मां मड़वारानी अपने चार बहनों के साथ वहां आई और अपनी शक्ति को वहां रखे पांच पत्थरों में समाहित हो गईं। इसी कारण अब वे पिंड रूप में पूजी जाती हैं। मां मड़वारानी से कुछ ही दूर पर मां दुर्गा की तीन अन्य मंदिर स्थापित हैं। मां मड़वारानी मंदिर पहाड़ के ऊपर जाने वाले मार्ग में हनुमान जी की उपस्थति का एहसास होता है। मड़वारानी मंदिर समिति सचिव विनोद कुमार साहू की माने तो माता मडवारानी की जो प्राचीन हैं समय से क्षेत्र का विकास माता की भक्ति और श्रद्धा का केन्द्र हैं। प्राचीन समय में बिहड जंगल था। उस समय कोई आवागमन का साधन नहीं था। कालान्तर मे समिति का गठन हुआ। धीरे धीरे रोड और पानी का विकास हुआ है। वे कहते हैं कि जो भी भक्त सच्चे मन से आराधना करता है मां मड़वारानी उसकी हर मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

Post Views: 1,121
Tags: Admirationevery wish will be fulfilledMadwarani in Korba
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version