Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

देशभर में मानसून का कहर, 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2025
in स्पेशल
0
Monsoon havoc across the country rain alert in 27 states
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मैदान से पहाड़ तक मानसून सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार (13 अगस्त) को देश के 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 16 राज्यों में येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

दिल्ली-NCR में 17 अगस्त तक भारी बारिश के आसार
देश के उत्तरी हिस्सों में झमाझम का दौर रहेगा जारी
यूपी और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तर भारत में मानसून इस समय पूरी तरह सक्रिय है। मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR में झमाझम के संकेत
राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में बुधवार (13 अगस्त) से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 अगस्त तक यहां लगातार रुक-रुककर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

उत्तर प्रदेश में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने 13 और 14 अगस्त को पूर्वी यूपी के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
15 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में उस दिन भारी बारिश का अनुमान नहीं है। 16 और 17 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में इस समय बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून
अगस्त के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर समेत एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और फसलों को भी फायदा होगा।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश
जम्मू क्षेत्र के कई जिलों में सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक मूसलधार बारिश हुई। रियासी में 280.5 मिमी, कठुआ में 148 मिमी और सांबा व जम्मू जिलों में 96-96 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राजौरी, रियासी और पुंछ में भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई है।

शहरवार तापमान
बारिश और बादलों के असर से कई राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

दिल्ली: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 24°C

मुंबई: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 25°C

कोलकाता: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 27°C

चेन्नई: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 27°C

पटना: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 28°C

अहमदाबाद: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 27°C

जयपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 25°C

अमृतसर: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 27°C

नैनीताल: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 18°C

भोपाल: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 24°C

लखनऊ: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 25°C

संभावित असर और सलाह
भारी बारिश से कई राज्यों में जलभराव, सड़क जाम और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ने की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में बाढ़ का जोखिम है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें। उत्तर भारत इस समय मानसून की पूरी मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना है, जबकि यूपी और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है। लोगों को सावधान रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Monsoon havoc#Monsoon havoc across the country rain alert in 27 states#rain alert in 27 states#red alert in Jammu Kashmir Ladakh and Telangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version