Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मोदी सरकार के अंतरिम बजट में चुनावी सौगात मिलने की उम्मीद, बजट से पहले LPG सिलेंडर के दामों में वृद्धि

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Modi government interim budget election gift LPG cylinder prices increase
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी सरकार का अंतिम अंतरिम बजट आज होगा पेश, चुनावी सौगात मिलने की उम्मीद

संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हो चुकी है। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं आज गुरुवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी सरकार का बजट पेश करने जा रहीं हैं।

मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का ये अंतिम अंतरिम बजट होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केन्द्र सरकार के इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री युवा, महिला, किसान के लिए अहम घोषणाएं कर सकती हैं।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट की प्रति लेकर नई संसद भवन पहुंच गईं हैं। थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक में बजट पर मोदी सरकार की मुहर लगेगी। वहीं पीएम मोदी भी संसद पहुंच चुके हैं। कैबिनेट की बैठक की जा रहीहै। इस बैठक में अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। जिसे संसद में पेश किया जाएगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बजट से पहले महंगाई का तड़का, एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि

फरवरी 2024 के पहले दिन आज गुरुवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री अपनी सरकार का अंतरिम बजट पेश करने जा रहीं हैं। इस बजट आने से कुछ घंटों पहले ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से आज 1 फरवरी से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ा दिये गये हैं। ये वृद्धि 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर यानी सब्सिडी वाले 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संसद भवन में पहुंची बजट की प्रतियां

मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकीहै। अब निर्णायक चरण में तैयारी चल रहीं हैं। बजट पेश होने से करीब डेढ़ घंटे पहले बजट की प्रतियां नई संसद भवन में पहुंचाई गईं। अधिकारियों के साथ-साथ सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच बजट की इन प्रतियों को यहां लाया गया। इस दौरान वित्त विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी साथ आए हैं। बजट की प्रतियों को सुरक्षा जांच के बाद ही संसद में प्रवेश दिया गया।

अंतरिम बजट में रेलवे का हिस्सा 25 फीसदी ज्यादा

मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट में रेलवे को पिछली बार के बजट से करीब 25 फीसदी अधिक आवंटन मिलने की उम्मीद है। बता दें रेलवे का पिछला बजट करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था। ऐसे में इस बार यह राशि करीब 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकती है। इसके अलावा वित्त मंत्री रेलवे के लिए कई नई ट्रेन का ऐलान भी कर सकती हैं। हालांकि पिछले कई साल से संसद में रेलवे बजट अलग से पेश नहीं किया जा रहा है। इसे अब आम बजट के साथ ही पेश किया जाता है।।

टीम के साथ वित्त मंत्री ने दिखाया बही खाता

वहीं बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री अपनी पूरी बजट टीम के साथ नजर आईं। वित्त मंत्री सीतारमण वित्त मंत्रालय के अपने वरिष्ठ अधिकारियों और बजट तैयार करने वाली टीम के सदस्यों के साथ मंत्रालय के बाहर नजर आईं। उन्होंने बजट के उस बही-खाते को दिखाया, जिसे वे संसद में पेश करने जा रही हैं। इस दौरान वित्तमंत्री के साथ वित्त राज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ही नहीं मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन भी मौजूद थे।

Post Views: 239
Tags: #Interim Budget#LPG cylinder prices increase#Modi governmentelection gift
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version