Thursday, July 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Breaking News: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी के संकेत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2026
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Breaking News: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी के संकेत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल होने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव की घोषणा हो सकती है। इस बार सरकार का फोकस युवा नेतृत्व को आगे लाने और सहयोगी दलों के नेताओं को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देने पर रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार कैबिनेट की औसत उम्र कम करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु वाले कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। हालांकि प्रधानमंत्री पद पर यह नियम लागू नहीं होगा। साथ ही पिछले दो फेरबदल से लगातार मंत्री बने चेहरों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

9 जुलाई को LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, कच्चे तेल में उछाल के बाद क्या बढ़ेगी गैस की कीमत? जानें शहरों का नया रेट

9 जुलाई को LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, कच्चे तेल में उछाल के बाद क्या बढ़ेगी गैस की कीमत? जानें शहरों का नया रेट

July 9, 2026
भूपेंद्र यादव के मंत्रालय में अचानक बड़ा फेरबदल, चार स्टाफ सदस्यों की छुट्टी पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

भूपेंद्र यादव के मंत्रालय में अचानक बड़ा फेरबदल, चार स्टाफ सदस्यों की छुट्टी पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

July 9, 2026

चर्चा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है। निर्मला सीतारमण को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि हरदीप सिंह पुरी के मामले में उम्र प्रमुख कारण मानी जा रही है।

वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी अटकलें हैं कि उनके मंत्रालय में बदलाव हो सकता है। हालांकि उनके मंत्रिमंडल से बाहर होने की संभावना कम बताई जा रही है। उन्हें किसी दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा उन नेताओं को भी कैबिनेट में जगह देने पर विचार कर रही है, जो हाल के समय में अन्य दलों से एनडीए के साथ जुड़े हैं। पंजाब, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से जुड़े कुछ नेताओं के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं।

फिलहाल इन बदलावों को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

 

Post Views: 58
Tags: #ModiCabinet #CabinetReshuffle #NarendraModi #BJP #BreakingNews #Politics #IndiaNews #CabinetExpansion #LatestNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश
TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version