Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

देश के गरीब से गरीब व्यक्ति का सम्मान है श्री मोदी का प्रधानमंत्री बनना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
September 7, 2025
in Uncategorized
0
Modi becoming the Prime Minister is an honour for the poorest of the poor people
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के गरीब से गरीब व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह केवल मोदी जी का सम्मान नहीं है बल्कि पूरे भारत का गौरव है, जिसने लोकतंत्र को दुनिया के सामने और सशक्त बनाया है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। एमपी में लाड़ली बहना योजना से राज्य की करीब 1 करोड़ 29 लाख बहनें हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। सीएम ने कहा इन बहनों को दी जाने वाली राशि दीपावली और भाई दूज के बाद ₹1500 प्रति माह हो जाएगी। वर्ष 2028 तक राशि को ₹3000 तक बढ़ाने का लक्ष्य है।यदि लाड़ली बहनें रोजगारपरक उद्योगों में काम करेंगी, तो सरकार उनके वेतन के लिए ₹5000 प्रति माह अतिरिक्त सहायता देगी। सीएम डॉ.यादव ने बताया कि एक सर्वे के मुताबिक इस योजना ने लाखों परिवारों के घरेलू माहौल में सकारात्मक बदलाव लाया है और महिलाएँ अपने घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में आत्मनिर्भर हो रही हैं।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान पर आधारित पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में देश में अग्रणी है। राज्य के छात्रों ने वैदिक घड़ी तैयार की है, जिसकी गणना भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित है। अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है।

सामाजिक और सांस्कृतिक सुधार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार लाउडस्पीकरों पर नियंत्रण किया जा रहा है। अत्यधिक तेज डीजे से कई हादसे हुए हैं, इसीलिए डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार ने पुलिस बैंड को बढ़ावा दिया है। खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

अर्थव्यवस्था और निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अगले पांच वर्षों में अपना बजट दोगुना करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश ने शिशु मृत्युदर घटाने में 17 अंकों की प्रगति दर्ज की है। मध्यप्रदेश विदेशों से निवेश आकर्षित करने वाला पहला राज्य है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद अब सेक्टरवार समिट्स आयोजित की जा रही हैं। निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए देश-विदेश में रोड शो आयोजित किए गए हैं। जिनसे सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

नाम बदलने की प्रक्रिया

सीएम डॉ.यादव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी गांव के लोग नाम बदलने की मांग करते हैं तो सरकार उस पर विचार कर उनकी इच्छा के अनुरूप निर्णय लेगी।

कल्याणकारी योजनाएँ

राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामान्य वर्ग को भी 10% आरक्षण दिया है। गरीबों के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिलों में शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को सम्मानित करने के लिए राहवीर योजना लागू की गई है, जिसके तहत अस्पताल पहुँचाने वाले को ₹25,000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मानवीय संवेदनशीलता पर आधारित शासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और मानवीयता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश विकास, निवेश, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। (प्रकाश कुमार पांडेय(

Tags: #Chief Minister Dr. Mohan Yadav#honour for the poorest of the poor people#Modi becoming the Prime Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version