Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

देश के साथ अब कानून भी बदल रहा है,मॉब लिंचिंग और नाबालिग से दुष्कर्म पर फांसी की सजा का प्रावधान

DigitalDesk by DigitalDesk
December 21, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Mob lynching rape of minor provision of death penalty
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आपराधिक कानूनों से जुड़े तीन बिल लोकसभा से पास हो गए हैं। इससे पहले इन बिलों पर चर्चा हुई। नए कानून में आतंकवाद महिला विरोधी अपराध देशद्रोह और मॉब लिचिंग से संबंधित नए प्रावधान पेश किए गए। वह बिल ऐसे समय में पास हुए हैं, जब संसद के 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से लोकसभा के 97 सासंद और राज्य सभा के 46 सांसद शामिल हैं। भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2013 बिल पेश करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इन बिलों के पेश करने का उदेशय कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

लोकसभा से पास किये गये आपराधिक कानूनों से जुड़े तीन नए बिल में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के साथ भारतीय साक्ष्य बिल शामिल हैं। ये बिल 1860 के इंडियन पैनल कोड IPC, 1973 के कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर के साथ 1872 के एविडेंस एक्ट का स्थान लेंगे। इन क्रिनल बिल के तहत मॉब लिंचिंग ही नहीं नाबालिग से दुष्कर्म पर भी मौत की सजा का प्रावधान किया गया है।

Related posts

OpenAI avd Anthropic

AI उद्योग के दो दिग्गज Anthropic And OpenAI की संभावित ऐतिहासिक IPO एंट्री…

June 7, 2026
Investment Forum 2026 in Indore

मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका तक बढ़ी व्यापारिक उड़ान, 19% निर्यात वृद्धि ने खोले नए वैश्विक अवसर

June 7, 2026
  • बदलेगा 150 साल पुराना कानूनी इतिहास
  • सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के कानून बदले
  • भादंसं और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदला
  • केन्द्र सरकार लेकर आई तीन नए कानून
  • लोकसभा से पास हुए तीनों कानूनी बिल

दरअसल भारत अपने 150 साल पुराने कानूनी इतिहास को अब बदलने जा रहा है। अंग्रेजों के जमाने के जंग लगी भारतीय दंड संहिता के साथ भारतीय अपराध दंड संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह मौजूदा केंद्र सरकार तीन नए कानून लेकर आई है। इस प्रक्रिया में तीन नए विधेयक भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 को संशोधन के साथ लोकसभा ने पारित कर दिया है। यह तीनों विधेयक केंद्र सरकार की ओर से मानसून सत्र में लोकसभा में पेश किए थे। उस वक्त सदन ने इन विधेयकों को संसदीय समिति को समीक्षा के लिए भेज दिया था। अब तीनो विधेयक कानून बनने की प्रक्रिया से महज दो कदम दूर हैं। यानि अभी राज्यसभा में इसे पास होना है। इसके बाद राष्ट्रपति की मुहर लगेगी। है। इन तीनों नए विधेयक के अधिनियम बन जाने के बाद भारतीय कानून सहिंता पूरी तरह बदल जाएगी। इनमें भारतीयता, संविधान और भारत की जनता की चिंता की गई है। ये कानून स्वदेशी तो होंगे ही इनसे औपनिवेशिक कानून से देश को मुक्ति भी मिलेगी। इनमें दंड विधान की जगह न्याय देने की चेष्टा की गई है। पिछले 150 वर्ष में अपराध का पूरा तंत्र बदल चुका है। नई नई तकनीेकें आ गईं हैं। ऐसे में इन परिवर्तनों के अनुरूप न्याय संहिता का होना भी जरूरी था। तीनों नए विधेयक में नई जरूरतों को एड्रेस किया गया है।

मॉब लिंचिंग पर अब फांसी की सजा का प्रावधान

माँव लिंचिंग जैसे अक्षम्य अपराध के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। 50 साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को भारतीय दंड सहिंता में समय के अनुरूप बदलाव करना चाहिए था। नए विधेयकों के कानून बन जाने के बाद छोटी सजा बाले मामले में तीन दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करनी होगी। 3 से 7 साल की सजा के मामले में 14 दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करनी होगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (सीआरपीसी) में पहले 484 धाराएं थीं, अब 531 होंगी। 177 धाराओं में बदलाव हुआ है। 9 नई धाराएं जोड़ी गई हैं। 39 नए सब सेक्शन जोड़े गए हैं। 44 नए प्रोविजन और स्पष्टीकरण जोड़े गए हैं। 35 सेक्शन में टाइम लाइन जोड़ी हैं। 14 धाराओं को हटाया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के बारे में अब हर पुलिस स्टेशन में विवरण दर्ज किया जाए‌गा। एक नामित पुलिस अधिकारी इन रिकॉडों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होगा। रिकार्ड डिजिटल रखा जाएगा। तस्करी कानूनों को जेंडर न्यूट्रल बना दिया है।

राजद्रोह की जगह लागू किया गया देशद्रोह कानून

राजद्रोह की जगह देशद्रोह लागू किया गया है। सरकार की आलोचना अब अपराध नहीं होगा, हालांकि देश के खिलाफ बोलना या कृत्य करना गंभीर अपराध होगा। नए कानून में आतंकवाद को परिभाषित किया गया है। पहले के कानूनों में आतंकवाद की व्याख्या नहीं थी। यौन हिंसा के मामलों में बयान महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट ही करेंगी और पीड़िता का बयान उसके आवास पर महिला पुलिस अधिकारी के सामने ही दर्ज होगा। झूठे वादे या पहचान छुपाकर यौन संबंध बनाना अब अपराध की श्रेणी में आएगा। सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में 20 साल की सजा या आजीवन कारावास की सजा होगी। सात साल या उससे अधिक की सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य होगा। घोषित अपराधियों की भारत से बाहर की सम्पति को जब्त करने का नया प्रावधान होगा। भागे गए अपराधियों के खिलाफ भी सुनवाई हो सकेगी व सजा दी जा सकेगी। अब डिजिटल एविडेंस को भी कानूनी साक्ष्य का दर्जा मिलेगा। ये तीनों विधेयक कानूनी सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा। संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पद, रिसर्च एनलासिस विंग (रॉ) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक पद को भी कानून के दायरे में लाने की मांग की गई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि राज्यसभा में इस पर कितना विचार होता है।

Post Views: 135
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version