Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

मंत्री विजय शाह ने FIR के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाया…SC ने भी लगाई मंत्री को फटकार…! मंत्री को पता होना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 15, 2025
in स्पेशल
0
Minister Vijay Shah had reached the Supreme Court but got a big blow there too
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मंत्री विजय शाह ने FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया…सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मंत्री को फटकार…!

कर्नल सोफिया कुरैशी को निशाना बनाकर की गई अपनी एक कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में मंत्री विजय शाह परेशानी में पड़ सकते हैं। उनके खिलाफ एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके खिलाफ मंत्री विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुुंचे थे, लेकिन वहां भी करारा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें गुरुवार को कोई राहत नहीं मिली है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026
  • कर्नल कुरैशी पर शाह की विवादित टिप्पणी
  • मंत्री विजय शाह को नहीं मिली राहत
  • सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मंत्री को फटकार
  • सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह की ​घटिया टिप्पणी
  • मंत्री के खिलाफ इंदार के मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
  • सोफिया कुरैशी मामले में दर्ज की गई है मंत्री शाह के खिलाफ एफआईआर

सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को फटकार लगाते हुए कहा है कि जब देश इन स्थितियों से गुजर रहा है, तो संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि मंत्री को पता होना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं।

दरअसल कर्नल कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज करने के एमपी हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अपनी याचिका में मंत्री शाह ने एफआईआर पर रोक लगाने की अपील की थी।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले मे 16 मई को मंत्री कुंवर विजय शाह की याचिका पर सुनवाई करने पर अपनी सहमति जता दी है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका एओआर शांतनु कृष्णा के माध्यम से दाखिल की गई है। बता दें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक दिन पहले बुधवार 14 मई को मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये थे।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई थी मंत्री शाह पर FIR

वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से मंत्री शाह को पद से हटाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग लगातार की जा रही है। इसे लेकर कई शहरों में कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया है। लेकिन एमपी हाईकोर्ट की फटकार के बाद मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके खिलाफ ही मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिसमें उन्होंने एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

रात में वीडियो जारी कर शाह ने मांगी माफी

हालांकि मंत्री शाह ने इससे पहले सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर बुधवार को माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो उन्होंने जारी किया है। जिसमें कहा गया था कि वे ‘बहन सोफिया’ और सेना का हमेशा सम्मान करते हैं। किसी व्यक्ति को अगर उनकी बातों से ठेस पहुंची हो तो वे दस बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं। मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया को देश की बहन बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर देश के लिए काम किया है।
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के चलते राज्य उच्च न्यायालय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में देर रात आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर जिले के मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है। पुलिस विभाग की ओर से बुधवार देर रात एक प्रेस नोट जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरा में मंत्री विजय शाह ने आमसभा को संबोधित किया था। उनके संबोधन के कुछ अंश मीडिया में भी वायरल हुए थे। जिस पर एमपी हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे।

Tags: #Minister Vijay Shah#SC but got a big blow there tooSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version