Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी में जिसके पास रहा महिला बाल विकास विभाग, उसे मिली हार या छिन गई कुर्सी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Minister Madhya Pradesh Women and Child Development
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में पिछले पन्द्रह साल के बाद में जिसने भी महिला और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उसे या तो अपना मंत्री पद खोना पड़ा है या विधायक का चुनाव नहीं जीत सके, यह पद भी गंवाना पड़ा है। प्रदेश के छह महिला नेत्रियों के इस विभाग के मंत्री रहने के बाद के घटनाक्रम तो इसी की ओर इशारा कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के पद पर मोहन यादव की ताजपोशी के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी इस तरह की बातें कही जा रही हैं जो सियासी सुर्खियां बन गई हैं।

  • मध्य प्रदेश में हार का सबब महिला बाल विकास!
  • महिला और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाली, मिली हार
  • खोना पड़ी कुर्सी,या हारे विधायक का चुनाव
  • छह महिला नेत्रियों को मिली विभाग के मंत्री रहते हार
  • मोहन यादव की ताजपोशी के बाद शिवराज की भी छिन गई कुर्सी
  • शिवराज सिंह चौहान पास थी विभाग की जिम्मेदारी

इमरती देवी के हारने के बाद शिवराज के पास था महिला बाल विकास विभाग

दरअसल पूर्व सीएम श्यिावराज सिंह चौहान 2021 में इमरती देवी के चुनाव हारने के बाद महिला और बाल विकास विभाग अपने पास रखे हुए थे। उन्होंने किसी को इस विभाग का मंत्री नहीं बनाया था। अब चौहान के सीएम पद से हटने के बाद महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी सबसे अधिक खुश हैं। इस विभाग के अफसरों के सोशल मीडिया ग्रुप्स पर उन मंत्रियों के नाम कल से वायरल हो रहे हैं, जो विभाग के मंत्री रहे और फिर अगले चुनाव में न विधायक न मंत्री बन सके। महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनसे लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना ही नहीं दूसरी विभागीय योजनाओं को लेकर काम तो जमकर कराया जाता था। लेकिन जब अधिकारियों की हित की बात होती, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता। अब उम्मीद है कि शायद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं की सुध लें।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मंत्री पद से विधायकी खोने का सफर

पूर्व मंत्री इमरती देवी की बात करें तो वे पहले 2018 में बनी कमलनाथ सरकार और फिर बीजेपी की शिवराज सरकार में महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री रहीं, उन्होंने इस विभाग की जिम्मेदारी संभाली थीं लेकिन वे पिछले 2020 के उपचुनाव में हार गई थीं। उन्हें सुरेश राजे ने हराया था। इस बार के चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो भी राजे से ही।

2018 में हारीं अर्चना चिटनिस

2018 के विधानसभा चुनाव से ठीक दो साल पहले महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया था, लेकिन 2018 के चुनाव में वे बुरहानपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई। उन्हें निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने हराया था। हालांकि वे 2023 के चुनाव में जीतकर आईं हैं।

माया सिंह 2013 में रहीं मंत्री

माया सिंह 2013 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद महिला और बाल विकास विभाग की मंत्री बनाई गई थीं। लेकिन इसके पांच साल बाद हुए 2018 के चुनाव के दो साल पहले ही उनका विभाग बदल दिया गया। हांलांकि इसके बाद 2018 में चुनाव हुए तो माया सिंह को टिकट नहीं दिया गया और इस बार 2023 में वे चुनाव हार गईं।

इन महिला मंत्रियों को भी मिली चुनाव में हार

2018 में हुए विधाानसभा चुनाव के पहले महिला बाल विकास विभाग में ललिता यादव को राज्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन वे भी 2018 का चुनाव हार गईं। हालांकि इस बार 2023 में वे चुनाव जीत गईं हैं।
कुसुम सिंह महदेले साल 2003 में मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री बनाई गईं थीं लेकिन इसके पांच साल बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्हें इसी विभाग का मंत्री रहते हुए मात्र 48 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। आदिवासी अंचल से चुनकर आने वालीं रंजना बघेल को भी इसी विभाग की जिम्मदारी संभालते हुए हार का सामना करना पड़ा था। रंजना बघेल को 2007 में महिला बाल विकास विभाग के राज्यमंत्री बनाया था लेकिन मंत्री रहते हुए रंजना बघेल 2008 में मनावर विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव हार गई थीं।

अपवाद रहीं मीना सिंह और जमुना देवी

मध्य-प्रदेश की दो महिला मंत्री मीना सिंह और स्वर्गीय जमुना देवी ही ऐसी हैं, जो महिला बाल विकास विभाग में मंत्री रहने के बाद भी चुनाव नहीं हारी। राज्य की पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष रह चुकीं स्वर्गीय जमुना देवी इस मिथक के बाद भी एक अपवाद की तरह रही हैं। जमुना देवा महिला बाल विकास विभाग की मंत्री रहते हुए भी लगातार चुनाव जीतती रही थीं। उन्हें दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे कभी चुनाव नहीं हारीं। इसी तरह मीना सिंह भी 2003 के चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार में महिला बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री रही हैं और कभी चुनाव नहीं हारीं।

Post Views: 503
Tags: Minister Madhya PradeshShivraj Singh ChauhanWomen and Child Development
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version