अमेरिका इजराइल और इरान के बीच शांति समझौता तैयार हो चुका है। इस समझौते के बाद मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव खत्म होगा। पिछले तीन महीने से इजराइन अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और युद्ध के हालात थे। समझौते पर आधिकारिक तौर पर 19 जून को हस्ताक्षर हो जाऐंगे। समझौते पर दुनिया भर के देशों की नजरें टिकी है क्योंकि इस युद्द के चलते होर्मुज स्ट्रेट लगातार बदं था। वहां से कच्चे तेल का आवाजाही नहीं हो पा रही थी । इसी कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा था। अब समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा ।
जी-7 सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।
ये सम्मेलन इस बार फ्रांस में हो रहा है। सोमवार (15 जून) से शुरू हुई ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) की बैठक इस बार काफी महत्तवपूर्ण होने वाली है। इसकी कई सारी वजहें है एक तो ये कि बैठक के पहले मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर शांति समझौता होगा। दूसरा ये सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्द पर चर्चा हो सकती है । इसके साथ साथ समूह के मेंबर अमेरिका के बढ़े टैरिफ और अमेरिकी राष्ट्रपति की कूटनीतिक रवैये को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक है। आकलन है कि इस बैठक के बाद केंद्रीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकते है। पश्चिम बंगाल के चुनाव जीतने के बाद से बीजेपी में संगठन और सरकार स्तर पर बदलाव की खबरें तेज है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और फिर बीजेपी के केंद्रीय संगठन में भी फेरबदल होगा। जानाकर मानते है कि – ये बदलाव आगामी राज्यों में आने वाले विधानसभा के मद्देनजर किया जाएगा।
अमेरका का 52 Bomber उड़ान भरने के तुंरत बाद क्रेश हो गया है। इसके आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। ये दुर्घटना अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित मोजावे रेगिस्तान में स्थित एक वायुसेना अड्डे पर हुई। बताया जा रहा है कि विमान टेकऑफ होने के तुंरत बाद ही क्रेश हो गया। न्यूज एजेंसी एपी ने वायु सेना के हवाले से बताया कि इस घटना में बी-52 बमवर्षक विमान में सवार आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है।





