Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

बड़गोंदा पुलिस की गोली से आदिवासी की मौत, विधानसभा में विपक्ष ने दागे सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 16, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
mhow badgonda incident
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में महिला की मौत के बाद आदिवासियों का विरोध प्रदर्शन उग्र नजर आ रहे हैं। इसे लेकर आदिवासी समुदाय ने महू के बड़गोंदा थाने में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उग्र होते आदिवासियों को नियंत्रित करने के लिए ने जब फायरिंग की तो एक युवक की मौत हो गई। जिसने आदिवासियों के साथ मध्यप्रदेश की सियासत को भी गरमा दिया है। विधानसभा चुनाव के मुहाने पर बैठे मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस को बीजेपी सरकार के खिलाफ बैठे बैठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस ने आदिवासी अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए सदन में जमकर हंगामा किया। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनिट के लिए स्थगित करना पड़ी। हालांकि सरकार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं,लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को आसानी से छोड़ने वाली नहीं है।

  • महू में आदिवासी युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या
  • आदिवासी वर्ग में आक्रोश
  • बुधवार रात आदिवासियों ने किया थाने का घेराव
  • पुलिस ने किया लाठीचार्ज और फायरिंग
  • पुलिस की गोली से आदिवासी युवक की मौत
  • विधानसभा में कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई। इतना ही नहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी सरकार में आदिवासियों पर हुए अत्याचार के आंकड़े गिनाए। तो वहीं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी सरकार को कटघेरे में खड़ा ​कर दिया। कमलनाथ ने कहा ये दुख की बात है आदिवासी अत्याचार प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं। उनके पास आंकड़े हैं। वे जिन्हें विधानसभा के पटल पर रख रहे हैं। कमलनाथ ने कहा जांच के नाम पर अत्याचार के मामले टल जाते हैं। जयवर्धन सिंह ने सवाल किया कि पुलिस को फायरिंग के आदेश कहां से मिले थे। उन्होंने कहा आदिवासी महिला से दुष्कर्म के कारण आदिवासी समाज के लोग आंदोलित हुए थे। जिन पर क्या पुलिस को फायरिंग करने के आदेश थे। जब आदिवासियों का धरना होता है पुलिस तभी फायरिंग क्यों करती है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर पुलिस को फायरिंग के आदेश कहां से मिले थे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सरकार पर भड़के आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा

महू मामले को लेकर कांग्रेस के आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा ने भी बीजेपी सरकार को कठघेरे में खड़ा किया है। अलावा ने कहा मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा वे महू हत्याकांड की निंदा करते हैं। सरकार से इस पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा नेमावर और नीमच में हुए अत्याचार की लड़ाई हमने लड़ी है। अब इस मुद्दे को लेकर भी हम विधानसभा में आदिवासियों की आवाज उठाएंगे। आदिवासी बेटी के अत्याचार और हत्या का मामला है। जयस हमेशा से आदिवासियों के हक के लिए लड़ती आ रही है।

सरकार ने दी सफाई, कराई जाएगी न्यायिक जांच

हालांकि सरकार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा सरकार जांच करा रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया और कहा
घटना में 13 पुलिसकर्मी घायल हुए है। टीआई भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा थोड़ी देर में पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी।

क्या है पूरा मामला

बता दें पूरा मामला इंदौर से सटे महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र का है। जहां आदिवासी वर्ग की एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने बुधवार शाम को डोंगरगांव चौकी के सामने युवती का शव रखकर चक्काजाम किया था। करीब एक घंटे तक यहां प्रदर्शन चलता रहा बाद में पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए बलप्रयोग किया। साथ ही पुलिस लाठीचार्ज और फायरिंग पर उतर आई। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस की फायरिंग में एक युवक को गोली लगी, जिसने बाद में उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया।

Post Views: 179
Tags: madhya pradesh newsmhow badgonda incidentpolice firingtribal died
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version