Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कौन थे एम.एफ हुसैन जिनकी पेंटिंग को लेकर हुआ विवाद

कौन थे एम.एफ हुसैन जिनकी पेंटिंग को लेकर हुआ विवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2022
in मुख्य समाचार
0
कौन थे एम.एफ हुसैन जिनकी पेंटिंग को लेकर हुआ विवाद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर एक गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि सोनिया गांधी के इलाज के लिए एम.एफ हुसैन की एक पेंटिंग को जबरन बेचना पड़ा. प्रियंका गांधी ने यह पेंटिंग को यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर को बेची. राणा कपूर पर पेंटिंग खरीदने का दबाव एक कांग्रेस नेता ने बनाया था. पेंटिंग से प्राप्त हुई 2 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग सोनिया गांधी के इलाज के लिए किया गया था.

यह आरोप राणा कपूर ने ईडी की एक विशेष कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र में लगाए हैं. अब इस पूरे विवाद में महान चित्रकार एम.एफ हुसैन नाम जुड़ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन कौन थे. तो चलिए आपको बताते हैं एम. एफ हुसैन के बारे में…कहते हैं कलाकार तारीफ का मोहताज नहीं होता, बल्कि कलाकार तो सरताज होता है खुद की सादगी का. इन्हीं में से एक नाम है एम.एफ हुसैन का. कहते हैं कि एक अच्छा चित्रकार समाज के हर पहलू को अपने चित्रों में जीवंत कर सकता है. मकबूल फिदा हुसैन जिन्हें आप और हम सब एम.एफ हुसैन के नाम से ज्यादा पहचानते हैं. उन्हीं मे से एक हैं. एम. एफ हुसैन को भारत का पिकासो भी कहा जाता है.

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महाराष्ट्र के पंढारपुर में हुआ जन्म

मकबूल फिदा हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के एक छोटे से कस्बे पंढारपुर में हुआ था. हुसैन बहुत छोटे थे जब उनकी मां का देहांत हो गया. इसके बाद उनके पिता इंदौर चले गए जहां हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा हुई. अपने संघर्ष के लिए हुसैन मुंबई चले गए. अपने करियर के शुरूआती दिनों में हुसैन ने भी कई पापड़ बेले हैं. हुसैन संघर्ष के दिनों में फिल्मों के लिए होर्डिंग बनाया करते थे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब निर्माता अहसान मियां ने उन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया था.

निर्देशक बनना चाहते थे हुसैन

हुसैन निर्देशक बनना चाहते थे. शुरुआत में मुंबई में अपना खर्च चलाने के लिए वह बिलबोर्ड बनाने का काम करते थे. होर्डिंग बनाते समय ही हुसैन का चित्रकला के लिए प्यार जागा और फिर उन्होंने अपना पूरा ध्यान इसी तरफ लगा दिया. हालांकि हुसैन का पहला प्यार चित्रकारी नहीं थी, बल्कि सिनेमा था. वह मोहब्बत तो सिनेमा से करते थे, लेकिन इश्क का इजहार चित्रकारी से कर दिया. वह मुंबई भी इसलिए गए थे कयोंकि वह निर्देशक बनना चाहते थे. साल 1940 में 1940 में उन्हें अपने बनाए चित्रों की वजह से राष्ट्रीय रूप से पहचान मिली. उनकी पहली एकल प्रदर्शनी 1952 में ज्यूरिख में हुई. इसके बाद यूरोप और अमेरिका में उनकी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शनियां लगीं.

धक-धक गर्ल के दिवाने थे हुसैन

जिस मशहूर चित्रकला की पूरी दुनिया दीवानी थी वो ए.एफ हुसैन धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का दिवाना थे. वे माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन 67 बार देख चुके थे. इस फिल्म को देखने के बाद हुसैन ने उनके ऊपर पेंटिंग की पूरी सीरीज बना डाली थी. वे माधुरी के लिए इस कदर दिवाने थे कि आजा नचले के साथ जब माधुरी दीक्षित ने दोबारा बॉलीवुड में एंट्री की तो उन्होंने शो को देखने के लिए दुबई के लैम्सी सिनेमा को पूरा अपने लिए बुक करा लिया था. दरअसल, उस वक्त वे दुबई में थे. साल 2006 से एम. एफ लंदन में रहने लगे.यहां 9 जून साल 2011 को भारत के सबसे महंगे पेंटर एम. एफ हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

 

Post Views: 335
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version