Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आज से यूपी में मानसून का मेगा रिटर्न… जानें कब और कहां होगी झमाझम बारिश

DigitalDesk by DigitalDesk
July 15, 2025
in स्पेशल
0
rain in all districts of UP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज से यूपी में मानसून का मेगा रिटर्न… जानें कब और कहां होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ दस्तक देने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। 13 और 14 जुलाई को बारिश में थोड़ी सुस्ती जरूर देखी गई, लेकिन अब आसमान फिर मेहरबान होने वाला है।

Related posts

Phoenix Eye

Phoenix Eye: अंगूठे का यह शुभ निशान खोल सकता है किस्मत… जानिए आपके अंगूठे पर यह निशान क्या देता है संकेत

July 20, 2026
Another tiger death in Panna Tiger Reserve third incident in three months

tiger death: पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, 3 महीने में तीसरी घटना

July 20, 2026

बंगाल की खाड़ी से उठा नया सिस्टम
यूपी में मचाएगा बारिश का धमाल

इस बदलाव की शुरुआत 14 जुलाई की रात से ही हो सकती है जब पूर्वी हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इससे पहले मानसूनी ट्रफ थोड़ा दक्षिण की ओर खिसकने के कारण वर्षा की तीव्रता में गिरावट आई थी। लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो रही हैं और अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा।

पूरे प्रदेश में होगी हल्की से मध्यम बारिश
कहीं-कहीं भारी गिरावट की चेतावनी

मौसम विभाग ने साफ किया है कि 15 जुलाई से यूपी के लगभग सभी जिलों में वर्षा की संभावना बन रही है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। खासकर गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, बनारस, देवरिया और कुशीनगर जैसे जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति अगले 3 से 5 दिनों तक बनी रह सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए रहेंगे और बूँदाबाँदी की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने शहरी प्रशासन को जलभराव से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने की सलाह दी है।

किसानों के लिए राहत की खबर
खरीफ की फसलों को मिलेगा संजीवनी बूटी जैसा लाभ

बारिश की इस नई खेप से उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। कई जिलों में अब तक अपेक्षित बारिश नहीं हुई थी, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही थी। लेकिन अब लगातार बारिश की संभावना के चलते खेतों में नमी बनी रहेगी और बीज अंकुरण में तेजी आएगी।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि 15 जुलाई से 20 जुलाई तक अच्छी बारिश हो जाती है, तो यह धान की फसल के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध होगी। वहीं, मक्का, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुआई में भी गति आएगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में जलभराव से बचाव के उपाय करें और बारिश के बाद निंदाई-गुड़ाई जैसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें।

शहरी क्षेत्रों में जलभराव का खतरा, प्रशासन को किया गया अलर्ट

जहां एक ओर बारिश किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी, वहीं शहरी क्षेत्रों में इससे समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गाजियाबाद जैसे शहरों में बारिश के साथ जलभराव की आशंका जताई गई है। नगर निगमों और जल निकासी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि भारी वर्षा की स्थिति में सड़कों पर जलजमाव न हो। वर्षा के दौरान आवागमन बाधित हो सकता है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

अगले 5 दिन यूपी के लिए अहम
मानसून देगा जोरदार दस्तक

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिन उत्तर प्रदेश में बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होंगे। बंगाल की खाड़ी से उठा निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पूरे उत्तर भारत पर असर डालेगा, जिससे यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। 15 से 20 जुलाई तक कई जिलों में औसत से अधिक वर्षा की संभावना है। यह न सिर्फ मौसम को सुहाना बनाएगी, बल्कि जलस्तर को बढ़ाकर पीने के पानी और सिंचाई की समस्याओं में भी कमी लाएगी। जलाशयों और नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी, जो आगामी महीनों के लिए लाभदायक रहेगा। उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी लोगों के लिए एक बार फिर राहत और सावधानी का संदेश लेकर आ रही है। जहां किसानों के चेहरों पर उम्मीद की रौशनी है, वहीं शहरी प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। 15 जुलाई से शुरू होने वाला यह बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक चलेगा, जिससे प्रदेश का मौसम फिर से भीग उठेगा।…( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 338
Tags: #rain in all districts of UP#rain in UPMeteorological Department
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version