Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

MCD Election 2022:सर्द मौसम में गरमाई सियासत, BJP का मेगा रोड शो    

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
MCD Election 2022:सर्द मौसम में गरमाई सियासत, BJP का मेगा रोड शो    

mcd-election-2022: delhi mcd election BJP Aam Aadmi Party BJP road show show of strength

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

MCD चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवार

MCD election 2022:दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर सर्द मौसम में भी राजनीति गरमा गई है। चुनाव के लिए मैदान में अब 1349 उम्मीदवार बचे हैं। यहां BJP और आम आदमी पार्टी AAP  के बीच मुख्य मुकाबला है। ऐसे में MCD पर कब्जा करने के लिए दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से रविवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के CM जय राम ठाकुर, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के CM एमएल खट्टर,केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, एमओएस मीनाक्षी लेखी समेत बीजेपी नेता रोड शो करेंगे। इस तरह बीजेपी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

क्षेत्रीय पार्टियों के कई उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस

स्क्रूटनी के बाद नाम वापस लेने वालों में ज्यादातर उम्मीदवार क्षेत्रीय पार्टियों के या फिर निर्दलीय हैं। दिल्ली के तीनों प्रमुख राजनीति दलों के किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। भलस्वा, कर्मपुरा और सैदुलाजाब से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जो लोग चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी तरह से जनता दल यूद्ध और कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनीनद्ध के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार ने भी स्वेच्छा से मैदान छोड़ दिया। काफी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी नाम वापस लेकर मैदान से बाहर हो गए हैं।

रोड शो के जरिए बीजेपी करेगी शक्ति प्रदर्शन

नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन शनिवार को था। अब मैदान में बचे 1349 उम्मीदवार पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। MCD चुनाव में प्रचार के लिए रविवार को बीजेपी की ओर से मेगा रोड शो किया जा रहा है। जिसके लिए पार्टी ने अलग अलग समय में सभी 14 जिलों में एक साथ रोड शो का प्लान तैयार किया है। ये रोड शो शाम 4 बजे से शाम साढे़ 5 बजे के बीच में होगा। संगम विहार के हमदर्द मोड़ के पास रोड शो में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं मौजूद रहेंगे। उनके साथ साउथ दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी भी होंगे।

कई राज्यों के सीएम करेंगे रोड शो

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शालीमार बाग स्थित हैदर मार्केट में रोड शो करेंगे तो दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सदर विधानसभा के फतेहपुरी से पहाड़ी धीरज तक रोड शो करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा व सांसद मनोज तिवारी घोंडा विधानसभा के पांचवे पुश्ता से भजनपुरा चौक तक रोड शो की कमान संभालेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर पटपड़गंज विधानसभा के श्रीराम चौक, मंडावली और विनोद नगर में रोड शो में शामिल होंगे।

हरियाणा के सीएम रामदेव चौक संभालेंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर रोड शो में शामिल होंगे। दिनेश लाल यादव राजौरी गार्डन विधानसभा में ख्याला बस स्टैंड के पास आयोजित होने वाले रोड शो में होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और नॉर्थ वेस्ट के सांसद हंसराज हंस नरेला विधानसभा के रामदेव चौक के पास आयोजित होने वाले रोड शो में भाग लेंगे। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत भी रोड शो में भाग लेंगे।

Post Views: 179
Tags: 1349 CandidatesBJP leaders will hold a roadshow in Delhi on Sunday. BJP show of strengthDelhiMain contest between BJP and Aam Aadmi PartyMCD election 2022
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version