Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

जयपुर मेयर मुनेश गुर्जर निलंबित, जिसने महापौर बनवाया उसी के कहने पर गहलोत ने किया निलंबित

DigitalDesk by DigitalDesk
August 7, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर को लेकर सियासत गरमा गई है। गहलोत सरकार ने शनिवार की आधी रात को महापौर मुनेश गुर्जर को निलंबित कर दिया है। पट्टे जारी करने के बदले पैसे लेने के आरोप में एसीबी ने महापौर के पति सुशील गुर्जर को गिरफ्तार किया था। अब इसके साथ ही इस मामले में मुनेश गुर्जर की भूमिका की भी जांच की जाएगी। बताया जाता है कि पट्टे जारी करने के बदले पैसे लेने मामले में संलिप्तता मिलती है तो गुर्जर को महापौर के पद से बर्खास्तगी करने की कार्रवाई के साथ उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। मुनेश गुर्जर को एसीबी भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

  • राजस्थान में चुनाव से पहले जयपुर महापौर निलंबित
  • दिखाई दी कांग्रेस की आपसी गुटबाजी
  • कांग्रेस की ही हैं मेयर मुनेश गुर्जर
  • मंत्री खाचरियावास ने की थी बर्खास्तगी की मांग
  • पहले किया निलंबित, आरोप साबित हुए तो बर्खास्तगी तय

दरअसल एक दिन में गहलोत कैबिनेट में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी राज्य सरकार से मांग की थी कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जयपुर हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। मंत्री खासरियावास ने कहा था कि अब जो भी करना है वो राज्य के मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को करना है।

Related posts

Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026
चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

September 6, 2026

सरकार की नाक के नीचे हो रहा था भ्रष्टाचार

मंत्री खाचरियावास ने शनिवार की शाम अपने सरकारी आवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा था। हम खुद परेशान थे। लोग फरियाद लेकर आते थे। फरियादियों की व्यथा जब सुनते थे ​तो अंतरआत्मा रोने लगती थी। मंत्री ने कहा वे दुखी हो गए थे। जब महापौर ने नहीं सुनी तो फरियादियों से उन्होंने कहा था कि वे अब एसीबी में शिकायत करें। एसीबी में हुई शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मंत्री ने कहा महापौर के निलंबन के बाद अब ऐसे लोगों को भी अब सामने आना चाहिए जिन्होंने पट्टे के बदले पैसे दिए थे। हैरिटेज निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी हाईकमान को पहले ही अवगत कराया जा चुका था। वहीं मंत्री खाचरियावास ने यह आरोप भी लगाया कि इन लोगों की हिम्मत तो देखिए सीएम के रिश्तेदार से भी पट्टे के बदले पचास हजार रुपए का लेन-देन किया गया है।

मैंने बनवाया था महापौर

मंत्री खाचरियावास ने कहा कि मुनेश गुर्जर को उन्होंने महापौर बनवाया था। इसके बाद कुछ नेताओं ने शह दी, तब वे खुश हो रहीं थीं। अब ऐसे नेता बचाने नहीं आ रहे। अब राजा हरिश्चंद्र क्यों बन रहे हैं ये नेता। चोरी करने में साथ दे रहे थे मामला उजागर हुआ तो अब साथ नहीं दे रहे। गहलोत के मंत्री ने इस पूरे मामले की रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की है। जिससे पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सके।

मेयर के पति न लगाया कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप

वहीं जयपुर में हैरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर को निलंबित करने के बाद उनके पति सुशील गुर्जर का बयान सामने आया है। बता दें सुशील को एसीबी की ओर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सुशील ने बिना नाम लिए कांग्रेस के एक नेता पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा दिया
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुशील ने खुद को बेगुनाह बताया है। उन्होंने बगैर नाम लिए कांग्रेस के एक बड़े नेता पर निशाना साधा और आरोप लगाया है। जिसमें कहा कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर उन्हें फंसाने की साजिश रचि गई। लेकिन वे इस साजिश से डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस से ही ताल्लुक रखती हैं मुनेश गुर्जर

बता दें जयपुर शहर दो नगर निगम में बंटा है। इन दो नगर निगम में 250 वार्ड हैं। पुराने शहर से जुड़े हुए सौ वार्ड जयपुर नगर निगम हेरिटेज के अधीन हैं। इसी जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर हैं, जो कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखती है। वही 150 वार्ड वाले जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर हैं जो बीजेपी से ताल्लुक रखती हैं।

Tags: Mayor Jaipur Munesh GurjarMayor Munesh Gurjar suspendedMinister Pratap Singh Khachariawas
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version