Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

रामचरितमानस की आड़ में ‘बुआ’ का ‘बबुआ’ पर वार, गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा- नाटक न करें अखिलेश

मायावती ने सपा-भाजपा को एक बताया

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Bsp Supremo Mayawati: एक रात और एक दस्तक जिसने बदली मायावती की जिंदगी

Mayavwati

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Mayawati on Ramcharitmanas: जो बवाल बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के एक बयान से शुरू हुआ, वह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यादव के बाद सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी श्रीरामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद से ही सपा नेता का लगातार विरोध हो रहा है, यहां तक कि सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी उनके बयान को व्यक्तिगत बता दिया है। इस बीच स्वामी रामभद्राचार्य ने सपा नेता स्वामीप्रसाद मौर्य को सठियाया हुआ धूमकेतु और मूर्ख बताते हुए कहा है कि वह उनसे औऱ चंद्रशेखर से किसी भी चौपाई और दोहे पर बात करने को तैयार हैं।

  • सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुखर तौर पर सपा नेता का विरोध कर रहे हैं
  • मौर्य के समर्थन में जिन लोगों ने रामचरितमानस फाड़ी और जलाई, अधिकतर गिरफ्तार हैं
  • अन्य विपक्षी दल भी सपा का विरोध कर रहे हैं
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी रामचरितमानस प्रकरण को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला है
  • मायावती ने कहा है कि देश में कमजोर व उपेक्षित वर्गों का आदि ग्रंथ रामचरितमानस व मनुस्मृति नहीं बल्कि भारतीय संविधान है
  • मायावती ने याद दिलाया कि भीमराव अम्बेडकर ने इनको शूद्रों की नहीं बल्कि एससी, एसटी व ओबीसी की संज्ञा दी है, अतः इन्हें शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करे तथा न ही संविधान की अवहेलना करे

इतिहास के पन्ने पलटे मायावती ने

मायावती ने एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट किए और सपा प्रमुख पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सपा प्रमुख को इनकी वकालत करने से पहले लखनऊ गेस्ट हाउस के दो जून 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। देखना चाहिए कि जब सीएम बनने जा रही एक दलित की बेटी पर सपा सरकार ने जानलेवा हमला कराया था। वैसे भी यह जगजाहिर है कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान की कदर बीएसपी में ही थी’।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दूसरी पार्टियों पर भी बरसीं बहनजी

बसपा सुप्रीमो ने  यह भी कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों, आदिवासियों व ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय और इनके साथ नाइंसाफी हुई है। यही नहीं, इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि की उपेक्षा एवं तिरस्कार भी खूब हुए हैं और इस मामले में कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी भी कोई किसी से कम नहीं है।

मायावती ने कहा है कि यह जगज़ाहिर है कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों आदि के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान की क़द्र बीएसपी में ही हमेशा से निहित व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बाकी राजनीतिक दल इनके वोटों की खातिर किस्म-किस्म की नाटकबाजी ही ज्यादा करती रहती हैं।

क्या है मायावती का दांव

मायावती ने पहले रामचरितमानस पर मचे बवाल को ध्यान से ऑब्जर्व किया है और फिर प्रतिक्रिया दी है। शुरुआती दो-तीन दिनों तक वह चुप रही हैं। इसके बाद उन्होने हमला भी किया है, तो सपा और बीजेपी दोनों के ऊपर प्रहार किया है। इसके साथ ही वह इस बात का भी ध्यान रख रही हैं कि अखिलेश को उन मुद्दों पर घेरा जाए, जो बहुसंख्यक समाज के साथ ही शोषितों को अच्छी लगे। वह रामचरितमानस पर सीधा कुछ कहने से बच रही हैं।

मायावती की सबसे बड़ी चुनौती है अपने वोटर्स को बचाए रखने की। वह इसीलिए ऐसा कोई बयान नहीं देंगी जिससे उनका कोर वोटर छिटक कर सपा की तरफ जाए। इसीलिए, वह सपा को खलनायक के तौर पर पेश कर रही हैं।

देखें वीडियो-

Post Views: 290
Tags: #BSP # Mayawatiakhilesh yadavchandrashekharramcharitmanasspswami prasad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version