Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

नेताजी के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

चंदन की लकड़ियों से होगा नेताजी का अंतिम संस्कार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
नेताजी के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नेताजी के अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा है। करीब 3 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा। सैफई में इसके लिए प्रशासन और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने पूरी तैयारियां भी कर ली हैं। बता दें मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया था। वे 82 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सोमवार को ही गुरुग्राम से सैफई लाया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सैफई में उनके अपने नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। उनकी पार्थिव देह को आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड ले जाया गया। दोपहर 3 बजे तक यहां आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Lucknow-Kanpur Expressway

यूपी को मिलेगी हाईवे और एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात…प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

June 5, 2026

वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू दोपहर को 12.30 बजे मेला ग्राउंड पहुंचे और मुलायम को श्रद्धांजलि दी। इणर मेला ग्राउंड में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। बताया जाता है कि भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, ​सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जेडीयू नेता केसी त्यागी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

मुलायम के निधन पर सरकार ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनकी निधन की सूचना मिलते ही  सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही सीएम योगी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई।

चंदन की लकड़ियों से होगा नेताजी का अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। यूपी के कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें इत्र नगरी कनौज से चंदन की लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सपा नेता सैफई पहुंचे हैं। तिर्वा कस्बा निवासी और समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे अंशुल गुप्ता चंदन की ये लकड़ियां लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास नेताजी के सैफई आवास से फोन आया था। इसके बाद उन्होंने अपने जनपद से चंदन की डेढ़ क्विंटल लकड़ियों का इंतजाम किया है। वे सोमवार शाम को ही सैफई पहुंच गए थे। साथ ही गुलाब और गेंदे के फूल भी भारी मात्रा में लेकर आए। बता दें  नेताजी और अखिलेश दोनों का जनपद से काफी जुड़ाव रहा है। यहां से बड़ी संख्या में सपाई भी सैफई पहुंचे हैं।

Post Views: 336
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version