Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोन ऐप ने बनाया कर्जदार, परिवार के साथ की सामूहिक आत्महत्या

DigitalDesk by DigitalDesk
July 13, 2023
in मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
mass suicide bhopal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल में लोन ऐप ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। लोन ऐप के झांसे फंसने के बाद दाने दाने को मोहताज हुए एक शख्स ने अपने पूरे परिवार सहित आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया। इसके बाद खुद फांसी पर झूल गए। ये आत्मघाती कदम उठाने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है।

  • निजी इंश्योरेंस कंपनी में करता था नौकरी
  • कर्ज से परेशान परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी
  • बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी
  • परिवार के साथ खत्म कर ली जिंदगी
  • मामले की जांच कर रही पुलिसये हृदय विदारक मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित नीलबड़ इलाके का है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली। मरने वालों में छोटे छोटे दो बच्चे भी शामिल हैं। पति-पत्नी ने खुद का जीवन खत्म करने से पहले अपने मासूम बच्चों को जहर दिया। जब बच्चों की सांस थम गई तो दोनों ने एक ही जगह फांसी लगा ली। इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की परिवार के कर्ज के होने की बात सामने आ रही है।

बच्चों को खिला दी सल्फास की गोली

पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट के साथ सल्फास की गोलियों का पैकेट बरामद किया। इस मामले को लेकर एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया दोनों पति पत्नी ने पहले आठ और तीन साल के दोनों बच्चों को सल्फास की गोलियां खिलाई। इसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। एसीपी ने बताया 35 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। जिसमें नुकसान होने पर उसने लोन लिया। लेकिन लोन का भुगतान वह समय पर नहीं कर पाया। जिसके चलते उस पर कर्ज की राशि बढ़ती गई। उसने यह जानलेवा कदम उठाया। हालांकि इस परिवार की अंतिम इच्छा थी कि उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए, लेकिन कानून मजबूर है पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए सभी चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026

नीलबड़ के शिव विहार की है ये घटना

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में नीलबड़ इलाके के शिव विहार में भूपेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी ऋतु विश्वकर्मा ने अपने दो बेटों 8 साल के ऋतुराज और 3 साल के ऋषिराज के साथ रहते थे। सुसाइड नोट में ऑनलाइन एप से लिये गये कर्ज को चुका नहीं पाने की वजह से आत्महत्या की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है उसके दोस्त ही नहीं रिश्तेदार भी उसे बदनाम कर रहे थे तो वहीं जिन लोगों से कर्ज लिया था वे उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

सामूहिक आत्महत्या से पहले लिया ग्रुप फोटो

भूपेंद्र विश्वकर्मा और उनके परिवार ने आत्महत्या से पहले सामूहिक फोटो भी लिया। जिसे उन्होंने आत्महत्या से अपने रिश्तेदारों के साथ परिजनों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। भूपेंद्र विश्वकर्मा ने सुसाइड नोट में अपने माफी मांगी और लिखा कि उनकी आखिरी इच्छा है कि सभी का साथ में सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाए। उनके शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाए, जिससे वे चारों मरने के बाद भी साथ में रह सके।

Post Views: 167
Tags: Bhopal Ratibadchildren poisonedFamily troubled by debthusband and wife hangedLoan Appmass suicideNilbad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version