2024 में होगा मंगल उदय बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा अपार धनलाभ, गजकेसरी और गुरु पुष्य योग से मिलेगा यश

साल 2024 की शुरुआत में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल देव का भी नाम शामिल है। मंगल को सबसे बड़ा उग्र ग्रह भी माना जाता है। आमतौर पर मंगल एक राशि में 45 दिनों तक भ्रमण करते हैं। भूमि पुत्र मंगल 14 जनवरी को धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह जब भी उदित होते हैं, तो अपना पूरा फल प्रदान करते हैं। साथ ही साहस, भूमि, शौर्य, पराक्रम जैसे सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में मंगल ग्रह के उदित होने से कुछ राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

तुला राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी

तुला राशि की बात करें तो मंगल ग्रह का उदित होना इस राशि के जातक के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह तुला राशि से तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार में सभी लोगों के साथ आपके रिश्‍ते प्रेमपूर्ण रहेंगे। और आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह वृश्चिक राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह गोचर कुंडली के धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही रुका पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्‍ते प‍हले से और बेहतर होंगे।

सिंह राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार

इसी तरह सिंह राशि के जतकों की बात करें तो मंगल ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। मंगल ग्रह सिंह की राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं मंगल ग्रह इस राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। मंगल ग्रह सिंह राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इससे वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा।

इस दिन बन रहा है गजकेसरी और गुरु पुष्य योग

वहीं सुख, सौभाग्‍य के दाता गुरु भी मेष राशि में मार्गी होंगे। इस साल 2023 के आखिरी दिन 31 दिसंबर ये बड़ा परिवर्तन हो रहा है। जिससे कुछ राशि के जातकों के लिए साल 2024 में शानदार नतीजे मिलेंगे। गुरु के मेष राशि में मार्गी होने से नए साल में कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां मिल सकती है। इतना ही नहीं गुरु के मार्गी होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र भी लग रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ज्योतिषों के अनुसार साल के अंत में गजकेसरी और गुरु पुष्य योग बनने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र 29 दिसंबर को सुबह 1 बजकर मिनट में शुरू हो रहा है, जो 30 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो रहा है। बता दें कि पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन लग रहा है। इसलिए इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाएगा। इस दिन खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गजकेसरी योग सोने पे सुहागा का काम कर रहा है। मार्गी गुरु कर्क राशि के लोगों को करियर में मनचाहे नतीजे देगा। इस राशि के जातकों की सराहना होगी। नए सुनहरे मौके मिलेंगे। वहीं सिंह राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होकर मेष में प्रवेश करना बहुत लाभ देगा। आय बढ़ेगी, कारोबार में लाभ होगा। कन्या राशि वालों के लिए गुरु की सीधी चाल नए साल में शानदार मौके देगी आपकी कमाई बढ़ सकती है। वहीं साल 2024 धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के स्वामी गुरु है। ऐसे में गजकेसरी योग पांचवे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

Exit mobile version