Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मणिपुर की घटना पर अमेरिका ने ऐसा क्या कहा कि सब दूर होने लगी चर्चा

दो महिलाओं को नग्न घुमाने का मामला

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2023
in दिल्ली
0
मणिपुर की घटना पर अमेरिका ने ऐसा क्या कहा कि सब दूर होने लगी चर्चा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़े संग्राम के बीच अब इस मामले पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उसने कहा है कि इस घटना से वो स्तब्ध और भयभीत है। लिंग आधारित इस हिंसा से बचे लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जारी भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हैं। यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिका के विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने दी है।

व्यवहार शर्मनाक है

पटेल ने ये भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है। हम पहले भी कह चुके हैं कि मणिपुर मामले को लेकर हम शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में हैं। उम्मीद करते हैं कि हर समुदाय के लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा की जाएगी। यहां बता दें कि मणिपुर की ये घटना इसी महीने की शुरुआत की है। लेकिन इसका वीडियो बीते 19 जुलाई को वायरल हुआ था और उसकी देशभर में कड़ी निंदा की गई थी। सभी राजनीतिक दलों ने भी इसकी पुरजोर ढंग से निंदा की है। बताते चलें कि बीते 3 मई से मणिपुर में हिंसा जारी है। इसमें अब तक कुल करीब 160 लोग मारे जा चुके हैं और कई घायल हुए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अमेरिका, फ्रांस और ईयू ने दी प्रतिक्रिया

उधर भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी हाल ही में इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि ये भारत का आंतरिक मामला है। अगर भारत मदद मांगता है तो हम उसके लिए तैयार हैं। वो जहां भी ऐसी हिंसक घटनाएं देखते हैं तो उन्हें दुख पहुंचता है। हम जल्द से जल्द शांति की उम्मीद करते हैं। मणिपुर के हालातों पर हमें कोई रणनीतिक चिंता नहीं है। हमें सिर्फ लोगों की चिंता है। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन की संसद में भी यह मामला उठाया जा चुका है। ब्रिटेन में धार्मिक आजादी से जुड़े मामलों की विशेष राजदूत और सांसद फियोना ब्रूस ने बीबीसी पर मणिपुर हिंसा की ठीक से रिपोर्टिंग न करने का आरोप लगाते हुए ब्रिटेन के निचले सदन में सवाल किया था कि मणिपुर में मई से कई सौ चर्च जलाए गए हैं और 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, 50 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इन सबसे यह साफ होता है कि यह सब योजनाबद्ध ढंग से किया जा रहा है और धर्म इन हमलों में बड़ा फैक्टर है। फ्रांस में यूरोपीय संघ की संसद में भी मणिपुर के मामले को उठाया जा चुका है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: पीएम मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह अपनी पहली प्रतिक्रिया में इस घटना पर दुख और आक्रोश प्रकट करते हुए कहा था कि इसने 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार किया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Post Views: 215
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version