Thursday, September 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार में फिर बड़ा बदलाव..सरकार में सत्ता संतुलन को लेकर बनाया ये फार्मूला…बिहार के लिए खास होगा 10 अप्रैल का दिन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 21, 2026
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
major change can be seen once again in the politics of Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में सत्ता संतुलन को लेकर नया फार्मूला तैयार होने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 अप्रैल से उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू होने से पहले ही वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद नई सरकार के गठन का रास्ता होगा साफ । जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर सहमति बन चुकी है। इस नए फॉर्मूले के तहत बिहार में बीजेपी “बड़े भाई” की भूमिका में नजर आएगी और मुख्यमंत्री पद उसी के पास रहेगा। वहीं जेडीयू को दो उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रिमंडल में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा व्यवस्था के उलट इस बार “जहां बीजेपी, वहां जेडीयू” का सिद्धांत लागू किया जाएगा। अभी जहां जेडीयू के पास मुख्यमंत्री पद है और बीजेपी के पास दो डिप्टी सीएम हैं, वहीं नए फॉर्मूले में बीजेपी मुख्यमंत्री देगी और जेडीयू के दो उपमुख्यमंत्री होंगे। मंत्रिपरिषद में भी इसी अनुपात को लागू करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के पास करीब 15 मंत्री पद होंगे, जबकि जेडीयू को 16 मंत्री पद मिल सकते हैं।

Related posts

Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026

रूसी तेल पर अमेरिका का 100% टैरिफ दांव… भारत ने क्यों कहा- ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं?

September 17, 2026
#25 Years of Governance #A Message of Service and Resolve #October 7: Marking 25 Years of Narendra Modi's Political Journey #From Chief Minister to Prime Minister

25 साल का सत्ता-सफर, ‘सेवा संकल्प’ का संदेश: CM से PM तक नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा के 7 अक्टूबर को 25 वर्ष

September 17, 2026

इसके अलावा सहयोगी दलों को भी पहले की तरह प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक पार्टी और हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) को मंत्रिमंडल में सीमित लेकिन संतुलित भागीदारी मिलने की संभावना है। विधानसभा में स्पीकर का पद बीजेपी के पास ही रहेगा, जबकि विधान परिषद में जेडीयू का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गृह मंत्रालय जैसे अहम विभाग भी बीजेपी के पास रहने की चर्चा है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका बदल सकते हैं। वे केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बजाय राज्यसभा सदस्य के रूप में सक्रिय रहेंगे और पार्टी संगठन पर ध्यान देंगे। माना जा रहा है कि वे एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं और पार्टी के विस्तार पर फोकस करेंगे।

इसी कड़ी में एक और अहम नाम सामने आ रहा है—निशांत कुमार। सूत्रों के अनुसार, उन्हें नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा जेडीयू के किसी वरिष्ठ नेता को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, जिससे पार्टी के भीतर संतुलन बना रहे।

नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री पद छोड़ दें, लेकिन बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव बरकरार रहेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे और बीजेपी के साथ मिलकर चुनावी वादों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव और 2030 के विधानसभा चुनाव की रणनीति भी इसी नए समीकरण के तहत तैयार की जाएगी।

कुल मिलाकर, बिहार में प्रस्तावित यह नया सत्ता फॉर्मूला सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि दीर्घकालिक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि यह फॉर्मूला कब और कैसे जमीन पर उतरता है, और क्या यह गठबंधन आने वाले चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाता है या नहीं।

Tags: #major change in bihar#Politics of Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version