Monday, September 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

किसानों के लिए सीएम यादव के बड़े ऐलान….किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2026
in कृषि, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Major announcements by CM Yadav for farmers 10 hours of daytime electricity and procurement of paddy at the support price
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई अहम ऐलान किए हैं। शहडोल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को उज्जैन से वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली देने की बात कही। साथ ही धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई का रकबा बढ़ाने और किसानों की आय के नए स्रोत विकसित करने पर जोर दिया।

  • किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली
  • धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी
  • हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
  • खेती के साथ कमाई के नए रास्ते
  • कोदो-कुटकी और हल्दी पर फोकस
  • किसानों के लिए ऋण नियम में बदलाव
  • जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा
  • पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
  • जनजातीय गांवों में बनेंगे होम-स्टे
  • कृषि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना और सिंचाई का रकबा बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस बार धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

Related posts

चीनी फुटबाल के लिए अधिक खुशियां लाने की कोशिश करेंगेः चीनी फुटबाल मुख्य कोच

चीनी फुटबाल के लिए अधिक खुशियां लाने की कोशिश करेंगेः चीनी फुटबाल मुख्य कोच

September 28, 2026
Share Market: शेयर बाजार खुलते ही मचा हड़कंप, सेंसेक्स 888 अंक टूटा; निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये घटे, कच्चा तेल 107 डॉलर के पार

Share Market: शेयर बाजार खुलते ही मचा हड़कंप, सेंसेक्स 888 अंक टूटा; निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये घटे, कच्चा तेल 107 डॉलर के पार

September 28, 2026

कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन, बकरी पालन, कुक्कुट पालन और मछली पालन को भी बढ़ावा देने की बात कही गई। सरकार उन्नत बीज उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक, जैविक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करेगी। शहडोल के कोदो-कुटकी और हल्दी जैसे स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने किसानों के ब्याज मुक्त ऋण को लेकर भी बड़ा बदलाव बताया। सरकार के मुताबिक अब किसान साल में एक बार तय समय पर ही नहीं, बल्कि अपनी सुविधा के अनुसार साल में कभी भी ऋण की राशि जमा कर सकेंगे। इसके अलावा जनजातीय बहुल गांवों में होम-स्टे विकसित करने की योजना है, जिससे ग्रामीण पर्यटन के साथ युवाओं के लिए रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर बन सकें।

यानी सरकार का फोकस सिर्फ फसल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है। सिंचाई, समर्थन मूल्य, जैविक खेती, पशुपालन, स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग और ग्रामीण पर्यटन को जोड़कर किसानों की आय के कई रास्ते तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

Tags: #Major announcements #CM Yadav #farmers 10 hours of daytime electricity #procurement of paddy at the support price
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version