Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

संजय राउत ने बोला भगत सिंह कोश्यारी पर हमला, कहा— बीजेपी के एजेंट के रुप में काम कर रहे थे कोश्यारी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 12, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
Sanjay Raut attacked Bhagat Singh Koshyari
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने टिप्पणी की और कहा उम्मीद है नए राज्यपाल संविधान के अनुसार काम करेंगे। कोश्यारी के इस्तीफे मंजूरी पर संजय राउत ने कहा कोश्यारी ने राजभवन में बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया है। हम उम्मीद करते हैं नए राज्यपाल संविधान के अनुसार काम करें। संजय राउत ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा करीब एक साल से कोश्यारी को हटाए जाने की मांग हो रही थी। कोश्यारी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। राज्य की जनता, राज्य के राजनीतिक दल, छत्रपति शिवाजी महाराज के संगठनों ने मोर्चा संभाला और पहली बार राज्यपाल के विरोध में सड़कों पर उतरे।

नए राज्यपाल से संविधान के अनुसार काम करने की उम्मीद

संजय राउत ने कहा कोश्यारी ने सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश की। साथ ही कैबिनेट की कई सिफारिशों को खारिज किया। उन्होंने केवल बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया है। संजय राउत बोले, अब राज्य को नया राज्यपाल मिल गया है। हम नए राज्यपाल का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो संविधान के अनुसार काम करेंगे। राजभवन को बीजेपी कार्यालय नहीं बनाएंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विवादों में ही बीते तीन साल

बता दें भगत सिंह कोश्यारी करीब 3 साल महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। इस छोटे से कार्यकाल में अपने बयानों और फैसलों से कई बार विवाद खड़ा कर चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी के साथ भी उनकी तनातनी खुलकर नजर आई। वहीं उनके बयानों को लेकर विपक्ष लगातार उन पर निशाना साधता रहा और बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाता रहा।

तड़के दिलाई थी फडणवीस को सीएम पद की शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर भगत सिंह कोश्यारी का एक फैसला सबसे अधिक विवादों में रहा। जिसको लेकर वह विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। दरअसल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कोश्यारी ने 23 नवंबर 2019 को तड़के देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। हालांकि इसके तीन दिन बाद अजीत पवार के सरकार से अलग होने के बाद फडणवीस ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उद्धव ठाकरे को एमएलसी बनाए जाने पर साधा मौन

फडणवीस सरकार गिरने के बाद जब महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली। हालांकि तब उद्धव ठाकरे राज्य विधानसभा या विधान परिषद में से किसी के भी सदस्य नहीं थे और संविधान के मुताबिक सीएम या मंत्री को शपथ लेने के छह महीने के अंदर विधानसभा या विधानपरिषद में से किसी भी एक सदन की सदस्यता लेनी होती है। ऐसा न होने की स्थति में उसे पद से इस्तीफा देना पड़ता है। इसी मामले में शिवसेना की ओर से कोश्यारी को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर राज्यपाल ने पूरी तरीके से चुप्पी साध ली थी। जिसके बाद शिवसेना और कोश्यारी में तनातनी देखने को मिली थी।

कांग्रेस विधायक की शपथ पर जताया था ऐतराज

उद्धव ठाकरे के मंत्रियों की शपथ के दौरान भी राज्यपाल से विवाद सामने आया था। क्योंकि मंत्रियों के पद और गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान कांग्रेस विधायक केसी पाडवी ने कुछ ऐसे शब्‍द कहे थे, जिससे राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी नाराज हो गए थे और उन्होंने पाडवी को नसीहत दी थी कि शपथ लेने की जो लाइनें निर्धारित हैं, उन्‍हें ही पढ़ें।

शिवाजी को बताया पुराने समय का प्रतीक

कोश्यारी ने पिछले साल एक सार्वजनिक समारोह में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज को पुराने समय का प्रतीक कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद राज्यपाल कोश्यारी की खूब आलोचना हुई थी। हालांकि उन्होंने बाद में सफाई भी दी।

Post Views: 310
Tags: Agent of BJPBhagat Singh KoshyariMaharashtra PoliticsSanjay RautShiv SenaUddhav Balasaheb Thackeray
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version